LPG Price: जुलाई के पहले दिन राहत की बरसात, एलपीजी का छोटू सिलेंडर भी हुआ सस्ता

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। साथ ही देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिटेलर नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत कम कर दी है। साथ ही एटीएफ की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

NSI Admin02 Jul 2026, 02:33 AM2 min read
LPG Price: जुलाई के पहले दिन राहत की बरसात, एलपीजी का छोटू सिलेंडर भी हुआ सस्ता

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। जुलाई के पहले दिन आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत में कटौती हुई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। साथ ही देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिटेलर नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत कम कर दी है। साथ ही एटीएफ की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके साथ ही इसकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर रह गई है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 2,930 रुपये रह गई है। आईओसी के मुताबिक 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 808.50 रुपये रह गई है। इससे पहले 1 जून को 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई थी।

किसे होगा फायदा?

छोटू सिलेंडर की कीमत कम होने से प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी फायदा होगा। छोटू सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी कैटगरी में आता है और आसानी से मिल जाता है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल अपनी पहचान का प्रूफ देना होता है। इसमें एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Business

View All
शेयर बाजार में फिर दबाव, Sensex 550 अंक तक फिसला; Nifty 24,150 के करीबBreaking
Business

शेयर बाजार में फिर दबाव, Sensex 550 अंक तक फिसला; Nifty 24,150 के करीब

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निफ्टी 24,400 के नीचे बंद
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निफ्टी 24,400 के नीचे बंद

NSI Admin·about 2 months ago·2 min read
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 707 अरब डॉलर के पार, एक सप्ताह में 14.1 अरब डॉलर का उछाल
Business

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 707 अरब डॉलर के पार, एक सप्ताह में 14.1 अरब डॉलर का उछाल

NSI Admin·about 2 months ago·3 min read
राजस्थान में 45 मेगावाट की सौर-पवन-हाइब्रिड परियोजनाओं की तैयारी, RRECL ने DPR के लिए टेंडर जारी किया
Business

राजस्थान में 45 मेगावाट की सौर-पवन-हाइब्रिड परियोजनाओं की तैयारी, RRECL ने DPR के लिए टेंडर जारी किया

NSI Admin·about 2 months ago·3 min read