ई-20 पर आर-पार की लड़ाई, केजरीवाल ने देशभर के लोगों से एकजुट होने की अपील

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टाउनहॉल सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसमें लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने के साथ-साथ ऑनलाइन भी भाग ले सकेंगे।

NSI Admin27 Jul 2026, 05:09 PM2 min read
ई-20 पर आर-पार की लड़ाई, केजरीवाल ने देशभर के लोगों से एकजुट होने की अपील

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर अपनी मुहिम तेज कर दी है। पार्टी ने देशभर के वाहन मालिकों, विशेषज्ञों और नागरिकों को एक मंच पर लाने के लिए 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20' आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इस मंच पर ई-20 पेट्रोल से जुड़े तकनीकी, आर्थिक और उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टाउनहॉल सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसमें लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने के साथ-साथ ऑनलाइन भी भाग ले सकेंगे। ऑनलाइन जुड़ने के इच्छुक लोगों को 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा। इसके बाद भेजे गए लिंक के माध्यम से वे कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि टाउनहॉल में ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ, वाहन मालिक, तकनीकी जानकार और ई-20 विषय में रुचि रखने वाले नागरिक अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। इन सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

'देशभर के लोगों को एकजुट होने की जरूरत'

केजरीवाल ने कहा कि ई-20 का मुद्दा केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभर के करोड़ों वाहन मालिकों से जुड़ा विषय है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी किया जिक्र

प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के युवाओं के संघर्ष ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को ई-20 पेट्रोल से जुड़े मुद्दे पर भी ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, कई वाहन मालिक शिकायत कर रहे हैं कि ई-20 पेट्रोल के उपयोग से उनकी गाड़ियों के प्रदर्शन और माइलेज पर असर पड़ रहा है।

सरकार से समाधान निकालने की अपील

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यह मुद्दा और बड़ा रूप लेने से पहले सरकार सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर व्यावहारिक समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि यदि लोगों की वास्तविक समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाता है तो अनावश्यक विवाद और असंतोष से बचा जा सकता है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Politics

View All
वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेBreaking
Politics

वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

NSI Admin·19 days ago·3 min read
2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !Breaking
Politics

2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !

NSI Admin·19 days ago·4 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की

NSI Admin·24 days ago·3 min read
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

NSI Admin·24 days ago·3 min read