PoliticsBreaking

सोनम वांगचुक ने कहा -अपना अनशन 23वें दिन भी जारी रखेंगे

वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा है कि आज शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ जिस तरह की "बर्बरता" की गई, उसे देखते हुए उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

NSI Admin21 Jul 2026, 12:48 AM2 views1 min read
सोनम वांगचुक ने कहा -अपना अनशन 23वें दिन भी जारी रखेंगे

नई दिल्ली। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोमवार को कहा कि वह अपना अनशन 23वें दिन भी जारी रखेंगे। उन्हें दो दिन पहले दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन की जगह से उठाकर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई थी।

वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा है कि आज शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ जिस तरह की "बर्बरता" की गई, उसे देखते हुए उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

वांगचुक ने हाथ से लिखे पत्र में कहा, "शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता हो रही है, उसे देखते हुए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाज़त नहीं मिल जाती या मुझे अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती।"

उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि सरकार इससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी।"

एक्टिविस्ट ने कहा कि उकसावे के बावजूद युवाओं ने जिस तरह शांति बनाए रखी, उससे वह बहुत प्रभावित हुए।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Politics

View All
वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेBreaking
Politics

वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

NSI Admin·12 days ago·3 min read
2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !Breaking
Politics

2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !

NSI Admin·12 days ago·4 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की

NSI Admin·18 days ago·3 min read
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

NSI Admin·18 days ago·3 min read