PoliticsBreaking

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई सांसद शामिल हुए।

NSI Admin24 Jul 2026, 06:55 AM67 views1 min read
नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

प्रधानमंत्री कोई महत्वपूर्ण बात कहना चाहते हैं, तो उन्हें संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए- खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसदों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा भवन के बाहर नीट (NEET) पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई सांसद शामिल हुए।

कांग्रेस का आरोप है कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और विरोध कर रहे छात्रों के साथ कथित रूप से बल प्रयोग किया गया। पार्टी ने इन मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा और सरकार से जवाब की मांग की।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री कोई महत्वपूर्ण बात कहना चाहते हैं, तो उन्हें संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

खड़गे ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री मोदी बोलना चाहते हैं तो सदन में आकर बोलें, तभी हम उनकी बात को प्रामाणिक (ऑथेंटिक) समझेंगे। उन्हें रात में 12 बजे बयान देने के बजाय दिन में संसद में आकर बोलना चाहिए।"

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Politics

View All
वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेBreaking
Politics

वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

NSI Admin·16 days ago·3 min read
2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !Breaking
Politics

2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !

NSI Admin·16 days ago·4 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की

NSI Admin·21 days ago·3 min read
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

NSI Admin·21 days ago·3 min read