जंतर-मंतर पर CJP का विरोध-प्रदर्शन हुआ तेज़ ,TMC सांसद समेत कई नेताओं का मिला समर्थन

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में पहुंच गई। धरना स्थल पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष पहुंचीं और अपना समर्थन जताया। सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज ने भी प्रदर्शन स्थल का दौरा कर आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

NSI Admin02 Jul 2026, 02:46 AM2 min read
जंतर-मंतर पर CJP का विरोध-प्रदर्शन हुआ तेज़ ,TMC सांसद समेत कई नेताओं का मिला समर्थन

नई दिल्ली,नेशनल डेस्क। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। नागरिक अधिकार एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में पहुंच गई। धरना स्थल पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष पहुंचीं और अपना समर्थन जताया। सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज ने भी प्रदर्शन स्थल का दौरा कर आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

भारद्वाज ने छात्रों, युवाओं और नागरिक समाज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह 'शर्मनाक' है कि परीक्षा प्रश्न पत्र लीक जैसी समस्या को खत्म करने जैसी बुनियादी मांग के लिए उन्हें भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा।

भारद्वाज ने कहा कि व्यवस्था में योगदान देने के बावजूद छात्रों, युवाओं और करदाताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2002 से 2026 के बीच बड़ी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक की 45 घटनाएं सामने आईं, लेकिन इनमें केवल दो मामलों में ही दोषियों को सजा मिली।

थकान के बावजूद हौसला कायम

वांगचुक ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं, हालांकि थोड़ी थकान है। उन्होंने बताया कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी कुछ जांच रिपोर्ट में चिंता पैदा करने वाले संकेत मिले हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाले डॉ. नितिन दिघे ने बताया कि वांगचुक का ब्लड प्रेशर 110/70, हार्ट बीट्स 77 धड़कन प्रति मिनट और रक्त में ऑक्सीजन का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Politics

View All
वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेBreaking
Politics

वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !Breaking
Politics

2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read