Bikaner News :शहरी सेवा शिविर को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पट्टा प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग

बीजेपी नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सुझाये उपाय

NSI Admin03 Jul 2026, 05:36 PM15 views2 min read
Bikaner News :शहरी सेवा शिविर को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पट्टा प्रक्रिया के सरलीकरण  की मांग

बीकानेर। बीकानेर में शहरी सेवा शिविर 2026 के संचालन में आ रही गंभीर कमियों एवं पट्टा वितरण प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने आज जिला कलक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम का ज्ञापन सौपा ।

उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू से मिल कर विस्तृत जानकारी दी ।  ज्ञापन में डॉ. शेखावत ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों को उठाया:-

कालोनियों का पुनः सर्वेक्षण एवं पट्टा वितरण-    वर्ष 2013 के बाद विकसित हुई नई कालोनियों का कोई डेटाबेस उपलब्ध नहीं है तथा कई पुरानी कालोनियों का भी सर्वेक्षण नहीं हुआ है। जिन कालोनियों में कृषि भूमि या अराजकीय भूमि पर 50 प्रतिशत से अधिक आबादी हो चुकी है और मकान बन चुके हैं, वहां तत्काल पुनः सर्वेक्षण कर सरलीकृत प्रक्रिया से पट्टे जारी किए जाएं।  

   उन्होंने बताया कि तिलक नगर, अंबेडकर कॉलोनी, पटेल नगर, शिवबाड़ी, बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती, चौधरी कॉलोनी, शहर कज़ानी, रिडमलसर पुरोहितान, सागर, उदासर, गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, चक गरबी, कानासर, नाल, करमीसर, चावड़ा बस्ती आदि का सर्वे नहीं हुआ हैं।

स्टाफ की कमी -  बीकानेर विकास प्राधिकरण में लिपिकों की भारी कमी है तथा तकनीकी शाखा में जूनियर इंजीनियर भी अपर्याप्त हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मंत्रालयीन एवं तकनीकी स्टाफ उपलब्ध कराया जाए।

कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी-शिविर के दौरान  समस्त पट्टा कार्य ऑनलाइन हो रहा है, लेकिन संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या बहुत कम है। समयबद्ध पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या में अतिरिक्त ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएं।

प्राधिकरण क्षेत्राधिकार का सार्थक क्रियान्वयन-   बीकानेर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार का विस्तार किया गया है, किंतु यह केवल नाम मात्र का रह गया है। शिविर में पट्टे जारी करने के लिए प्राधिकरण द्वारा कोई स्वतः संज्ञान सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है।

डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को सहज, सुलभ एवं पारदर्शी गवर्नेंस उपलब्ध कराने के लिए इन कमियों को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि शहरी सेवा शिविर 2026 वास्तव में आम आदमी के हित में सार्थक सिद्ध हो।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Breaking News

View All
कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गयाBreaking
Breaking News

कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गया

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्टBreaking
Breaking News

जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा
Breaking News

व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनियाBreaking
Breaking News

रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनिया

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read