जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

बारिश का दौर रात करीब 12 बजे के बाद शुरू हुआ और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर जारी रहा। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दृश्यता कम होने से यातायात की गति धीमी पड़ गई।

NSI Admin06 Jul 2026, 12:10 AM61 views2 min read
जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर, 6 जुलाई। राजधानी जयपुर में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। आधी रात के बाद तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश हुई। कई क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बाधित रही।

बारिश का दौर रात करीब 12 बजे के बाद शुरू हुआ और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर जारी रहा। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दृश्यता कम होने से यातायात की गति धीमी पड़ गई।

वैशाली नगर, मानसरोवर, सांगानेर,मालवीय नगर, जगतपुरा, टोंक रोड, विद्याधर नगर, सीकर रोड, अजमेर रोड तथा शहर के कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भरने की स्थिति देखने को मिली। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं और होर्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। विभाग ने जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage — delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Breaking News

View All
व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा
Breaking News

व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा

NSI Admin·about 14 hours ago·4 min read
रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनियाBreaking
Breaking News

रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनिया

NSI Admin·about 15 hours ago·2 min read
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई  दहलाने का था प्लानBreaking
Breaking News

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई दहलाने का था प्लान

NSI Admin·1 day ago·2 min read
राजस्थान में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसारBreaking
Breaking News

राजस्थान में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

NSI Admin·1 day ago·3 min read