कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गया

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बड़ा फैसला लेते हुए कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम म

NSI Admin06 Jul 2026, 04:08 PM27 views2 min read
कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गया

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बड़ा फैसला लेते हुए कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गया है। प्रकरण के खुलासे के बाद सवालों के घेरे में आए चंपतराय और डॉ. अनिल मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज की बैठक में स्वीकृत कर लिया गया।

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें मिली ट्रस्ट की जिम्मेदारी-कृष्णमोहन वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संघ चालक हैं। वे भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी (महाराष्ट्र कैडर) हैं। यूपी के हरदोई जिले के शाहाबाद के सिकंदरपुर गांव के मूल निवासी हैं। ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के दिवंगत होने के बाद उन्हें ट्रस्ट में शामिल किया गया।

कृष्णमोहन नागपुर में सेवा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी उपाधिधारी। 2012 में वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए। वह परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक रहे। फिर आइएफएस अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं।

संघ में कई पदों पर कार्य किया। 2014 में नगर संघ चालक बने। 2017 में जिला संघ चालक और 2020 में प्रांत संघ चालक बने। 2023 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संघ चालक बनाए गये। वह अत्यंत सरल स्वभाव के हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage — delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Breaking News

View All
जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्टBreaking
Breaking News

जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

NSI Admin·about 18 hours ago·2 min read
व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा
Breaking News

व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा

NSI Admin·1 day ago·4 min read
रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनियाBreaking
Breaking News

रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनिया

NSI Admin·1 day ago·2 min read
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई  दहलाने का था प्लानBreaking
Breaking News

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई दहलाने का था प्लान

NSI Admin·1 day ago·2 min read