रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनिया

डॉ. सतीश पूनिया ने समारोह में केंद्र के शोधकर्ताओं और समर्पित कर्मयोगियों की सराहना की तथा ऊंट संरक्षण को राष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए कहा कि यह केवल पशुपालन नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को बचाने का मुद्दा है।

NSI Admin05 Jul 2026, 01:02 PM127 views2 min read
रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान है ऊंट-डॉ. सतीश पूनिया

संवाददाता ,बीकानेर, 5 जुलाई 2026 । राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया रविवार को बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (NRCC) के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया और केंद्र के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों से संवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पूनिया ने कहा कि राजस्थान की रेगिस्तानी शान और हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत पहचान ऊंट है। उन्होंने जोर देकर कहा,“मरुधरा का मान, ऊंट की शान — इसी में राजस्थान की पहचान और आने वाली पीढ़ियों का सम्मान निहित है।”

डॉ. सतीश पूनिया ने समारोह में केंद्र के शोधकर्ताओं और समर्पित कर्मयोगियों की सराहना की तथा ऊंट संरक्षण को राष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए कहा कि यह केवल पशुपालन नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को बचाने का मुद्दा है।

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र की स्थापना: 5 जुलाई 1984 को Project Directorate on Camel के रूप में हुई थी। 20 सितंबर 1995 को इसे पूर्ण National Research Centre on Camel (NRCC) का दर्जा दिया गया। केंद्र ICAR अधीन कार्यरत है।

केंद्र में ऊंटों की विभिन्न नस्लों (बीकानेरी, जैसलमेरी, कच्छी, मेवाड़ी आदि) का संरक्षण और नस्ल सुधार आदि पर काम होता है।

कार्यक्रम में राजस्थान वेटनरी विश्वविधालय बीकानेर के कुलपति डॉ सुमत व्यास सहित अन्य वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बीजेपी नेता मोहन पूनिया. बीकानेर देहात बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Breaking News

View All
कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गयाBreaking
Breaking News

कृष्ण मोहन को श्रीरामजन्मभूमि का अंतरिम महासचिव बनाया गया

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्टBreaking
Breaking News

जयपुर में आधी रात को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा
Breaking News

व्हाट्सएप ग्रुप से 500 करोड़ का महा-साइबर फ्रॉड, राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने पुणे से मुख्य सरगना को दबोचा

NSI Admin·about 2 months ago·4 min read
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई  दहलाने का था प्लानBreaking
Breaking News

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान : पाकिस्तान की नई 'प्रॉक्सी' साजिश का खुलासा, दिल्ली-एनसीआई दहलाने का था प्लान

NSI Admin·about 2 months ago·2 min read