भारत-बांग्लादेश के बीच 2 साल बाद फिर चलेगी ट्रेन, मिताली एक्सप्रेस से जा सकेंगे कोलकाता से ढाका

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजन ने नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड से वर्चुअल तरीके से 2022 में भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मिताली एक्सप्रेस को दो साल बाद 2024 में बंद कर दिया गया था। अब दो साल बाद यह फिर चलने को तैयार है।

NSI Admin02 Jul 2026, 04:33 AM1 views2 min read
भारत-बांग्लादेश के बीच 2 साल बाद फिर चलेगी ट्रेन, मिताली एक्सप्रेस से जा सकेंगे कोलकाता से ढाका

कोलकाता : ईस्टर्न रेलवे भारत और बांग्लादेश के बीच सीधी, सीमा-पार यात्री ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि इन जरूरी सेवाओं को बहाल करने के लिए राजनयिक बातचीत चल रही है, हालांकि कोलकाता-ढाका ट्रेन को फिर से शुरू करने की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही तारीखों की घोषणा होगी, हम सर्विसेस शुरू करने के लिए तैयार हैं।

किसी भी समय चलाने के लिए रेक और कोच की सफाई और रखरखाव किया जा चुका है। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारतीय रेलवे ने मिताली, मैत्री और बंधन एक्सप्रेस ट्रेनों को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया था। मैत्री और बंधन एक्सप्रेस के रेक कोलकाता में हैं।

दो साल बाद टूरिस्ट वीजा शुरू, अब ट्रेन

सीमा-पार ट्रेनों को फिर से शुरू करने पर बातचीत तब शुरू हुई जब भारत ने दो साल की रोक के बाद फिर से टूरिस्ट वीजा जारी करने का फैसला किया। वीजा के फैसले के 24 घंटे के भीतर ही बांग्लादेश में वीजा सेंटरों पर भारी भीड़ देखी गई। हजारों बांग्लादेशी नागरिक, जो इलाज के लिए कोलकाता आते हैं, हवाई किराए ज्यादा होने के कारण ट्रेन सेवाएं बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

मिताली एक्सप्रेस के रेक का मेंटीनेंस शुरू

दिसंबर 2024 में, बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत और बांग्लादेश के विदेश सचिवों की ढाका में मुलाकात के बाद, मिताली एक्सप्रेस रेक लगभग पांच महीने बाद भारत लौटे। मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका को जोड़ती है। रेक बांग्लादेशी इंजन चिलाहाटी बॉर्डर से भारत में दाखिल हुआ और बांग्लादेश लौटने से पहले हल्दीबाड़ी स्टेशन पर मिताली एक्सप्रेस के रेक छोड़ दिए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रेक अच्छी हालत में हैं और रोजाना उनका रखरखाव किया जा रहा है। उन्हें तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Politics

View All
वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेBreaking
Politics

वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद तेज, पूरे गीत के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !Breaking
Politics

2029 में 22 राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए में चल रहा है मंथन !

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कलेक्टर-एसपी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read