RajasthanBreaking

नई और जनोन्मुख पुलिसिंग कर जनता का विश्वास हासिल करें- पुलिस महानिदेशक

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से आह्वान किया कि वे नई और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाकर जनता का विश्वास हासिल करें।

NSI Admin06 Jul 2026, 11:45 AM34 views2 min read
नई और जनोन्मुख पुलिसिंग कर जनता का विश्वास हासिल करें- पुलिस महानिदेशक

जयपुर, 6 जुलाई। राजस्थान पुलिस अकादमी में सोमवार को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) बेसिक प्रशिक्षण बैच संख्या-59 का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस बैच में 55 नवनियुक्त आरपीएस अधिकारियों को 45 सप्ताह के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से आह्वान किया कि वे नई और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाकर जनता का विश्वास हासिल करें। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, निष्पक्षता, ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही का प्रतीक है।

श्री शर्मा ने कहा, “आपका राजस्थान पुलिस में प्रवेश संविधान, कानून और जनसेवा के प्रति समर्पित उत्तरदायित्वपूर्ण जीवन की शुरुआत है। प्रशिक्षण काल का अधिकतम लाभ उठाएं। शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, मानवाधिकारों के सम्मान और टीम भावना का विकास करें, ताकि भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।”

बीपीआरडी मॉडल सिलेबस पर आधारित प्रशिक्षण

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा विकसित मॉडल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पर आधारित है। इसमें आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों के अनुरूप नवीनतम प्रशिक्षण पद्धतियों को शामिल किया गया है।

महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) अनिल पालीवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये नए अधिकारी अपने कर्तव्यनिष्ठ आचरण से राजस्थान पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और समाज में सुरक्षा व विश्वास का माहौल मजबूत करेंगे।

राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक संजीब कुमार नार्जारी ने बैच की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सक्षम, अनुशासित और जनोन्मुख पुलिस अधिकारियों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि विभाग की अपेक्षा है कि ये अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन का विश्वास जीतें और संवेदनशीलता, ईमानदारी व सेवा भावना को अपने कार्य का आधार बनाएं।

अकादमी के अतिरिक्त निदेशक शंकरदत्त शर्मा ने नए अधिकारियों को आमजन की सेवा का सुनहरा अवसर मिलने पर गर्व करने की बात कही।

समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) राघवेन्द्र सुहासा, निदेशक इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी प्रदीप मोहन शर्मा सहित अकादमी के अन्य वरिष्ठ प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·5 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·5 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read