RajasthanBreaking

राजस्थान में निकाय चुनाव का ऐलान, 9 और 11 सितंबर को मतदान

प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। 14 सितंबर को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

NSI Admin19 Aug 2026, 02:55 PM3 min read
राजस्थान में निकाय चुनाव का ऐलान, 9 और 11 सितंबर को मतदान
Urban Body Elections Announced in Rajasthan; Voting on September 9 and 11

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। 14 सितंबर को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

1.44 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

इन चुनावों में प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में मतदान होगा। करीब 1 करोड़ 44 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

27 अगस्त से नामांकन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके तहत नई विकास योजनाओं, नए टेंडर और नए कार्यादेशों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि पहले से स्वीकृत और चल रहे कार्य निर्धारित नियमों के तहत जारी रह सकेंगे।

अध्यक्ष और महापौर के चुनाव भी होंगे

वार्ड पार्षदों के चुनाव के बाद नगर निगमों में महापौर, नगर परिषदों में सभापति और नगरपालिकाओं में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 सितंबर को होगी। इसके बाद 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं और स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरणों को लेकर बैठकों का दौर शुरू होने की संभावना है।

पहला चरण — 9 सितंबर 2026

जयपुर-शाहपुरा, चौमूं, बगरू, चाकसू, किशनगढ़-रेनवाल, बस्सी, जमवारामगढ़, मनोहरपुर आदि

जोधपुर-बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी, पीपाड़सिटी

भरतपुर-नगर निगम भरतपुर, भुसावर, रूपवास

अलवर-नगर निगम अलवर, रामगढ़, नौगांव, मालाखेड़ा, बहादुरपुर

कोटा-रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर

भीलवाड़ा-नगर निगम भीलवाड़ा, बीगोद

बीकानेर-खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर

अजमेर-पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर

धौलपुर-नगर परिषद धौलपुर, राजाखेड़ा, मनिया, सैंपऊ

अन्य ब्यावर, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, करौली, जैसलमेर, भिवाड़ी, शाहपुरा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर ।

दूसरा चरण — 11 सितंबर 2026

जयपुर-नगर निगम जयपुर

जोधपुर-नगर निगम जोधपुर

कोटा-नगर निगम कोटा

अजमेर-नगर निगम अजमेर, किशनगढ़, पुष्कर

उदयपुर-नगर निगम उदयपुर, कानोड़, मावली

बीकानेर-नगर निगम बीकानेर

सीकर-नगर परिषद सीकर, फतेहपुर

श्रीगंगानगर-नगर परिषद श्रीगंगानगर एवं संबंधित नगरपालिकाएं

हनुमानगढ़-नगर परिषद हनुमानगढ़ एवं संबंधित नगरपालिकाएं

अन्य टोंक, चूरू, हिंडौन सिटी, दौसा, मकराना, बालोतरा, फलौदी, सलूंबर, निम्बाहेड़ा ।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदलBreaking
Rajasthan

राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

NSI Admin·about 2 hours ago·2 min read
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कल से, UCC बिल पर टिकी नजरेंBreaking
Rajasthan

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कल से, UCC बिल पर टिकी नजरें

NSI Admin·about 2 hours ago·2 min read
जोधपुर डिस्कॉम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 तबादले एवं पदस्थापन निरस्तBreaking
Rajasthan

जोधपुर डिस्कॉम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 तबादले एवं पदस्थापन निरस्त

NSI Admin·about 15 hours ago·2 min read
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लगभग ₹3,500 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास कियाBreaking
Rajasthan

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लगभग ₹3,500 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

NSI Admin·about 23 hours ago·4 min read