जयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान विधान सभा में सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामनिवास मिर्धा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री मिर्धा के राजस्थान की संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने में योगदान का स्मरण किया। स्व. मिर्धा ने सदन की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्व. श्री मिर्धा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री रामनिवास मिर्धा अप्रैल 1957 से मार्च 1962 तथा मार्च 1962 से मई 1967 तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष रहे।
RajasthanBreaking
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री मिर्धा के राजस्थान की संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने में योगदान का स्मरण किया।

Daily Briefing
Stay Ahead of Every Story
Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.
N
NSI AdminAuthor
Comments
Sign in to join the conversation
Sign In to Comment



