RajasthanBreaking

राहुल गांधी सहित संपूर्ण विपक्ष देश में अराजकता और हिंसक गतिविधियों का कर रहे है समर्थन:— डॉ अरूण चतुर्वेदी

पिछले कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी हुदड़ग करने और अराजकता का माहौल बनाना चाहते है। पेपरलीक पर बोल रही कांग्रेस पर 100—100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत चरि​तार्थ हो रही है।

NSI Admin24 Jul 2026, 02:47 AM23 views3 min read
राहुल गांधी सहित संपूर्ण विपक्ष देश में अराजकता और हिंसक गतिविधियों का कर रहे है समर्थन:— डॉ अरूण चतुर्वेदी
भाजपा प्रदेश कार्यालय से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जयपुर, 23 जुलाई 2026। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित संपूर्ण विपक्ष के रवैया पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष ने आज अराजकता का माहौल बना रखा है। सदन की और प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठकर धरना देना निदंनीय है, कांग्रेस का आचरण मर्यादा के खिलाफ है। परीक्षा लीक जैसे गंभीर विषय पर राहुल गांधी सहित संपूर्ण विपक्ष सदन में चर्चा करना ही नहीं चाहता, बल्कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ और सिर्फ हंगामा खड़ा करना है।

पिछले कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी हुदड़ग करने और अराजकता का माहौल बनाना चाहते है। पेपरलीक पर बोल रही कांग्रेस पर 100—100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत चरि​तार्थ हो रही है।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेसी नेता यह स्पष्ट करें कि विपक्ष दंगाई, आंदोलनकारियों, हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले और अराजक तत्वों के साथ है या फिर लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले तथा कानून सम्मत कार्य करने वालों के साथ। राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में अध्यादेश फाड़ने का कार्य किया था और आज लोकतंत्र को फाड़ने, चिथडे—चिथड़े करने का कार्य कर रहे है।

देश में पेपरलीक के नाम पर राजनीति की जा रही है, सिस्टम को चुनौति देने का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के साथ संपूर्ण विपक्ष प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ शर्मसार करने वाला कृत्य कर रहे है। आजादी के बाद से आज तक किसी भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष ने पीएम आवास पर धरना नहीं दिया, यह पहली बार ऐसा घिनौना कृत्य राहुल गांधी ने किया, इसकी घोर भर्त्सना की जानी चाहिए। राहुल गांधी लगातार और बार बार सदन की गरिमा को तार तार कर रहे है।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि पेपरलीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में चर्चा करने, फार्स्ट ट्रैक जांच कराने को तैयार है लेकिन विपक्ष तो यह चाहता ही नहीं है। सदन में बहस करने होगी तो विपक्ष की सरकार वाले राज्यों के राज भी खुलेंगे। ऐसे में वे पेपरलीक या युवाओं के भविष्य पर चर्चा करना ही नहीं चाहते।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व भी लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। आज जो पेपरलीक पर मुखर हो रहे है, ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय प्रदेश के 19 पेपर लीक हुए थे, उस वक्त ना तो किसी ने इस्तीफा दिया और ना ही किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच की गई। इसके विपरीत गहलोत सरकार अपने ही तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ उतर आई थी। पायलट ने अजमेर से जयपुर तक पैदल मार्च निकाला तो गहलोत ने क्या—क्या नहीं बोला था। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ दिखावा कर रही है, छात्रों के भविष्य से इन्हें कोई लेना देना ही नहीं है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·8 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·11 days ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·13 days ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·13 days ago·2 min read