RajasthanBreaking

Rajasthan News: मध्यरात्रि में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में 26 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना तथा 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

NSI Admin18 Aug 2026, 04:09 AM3 min read
Rajasthan News: मध्यरात्रि में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में 26 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना तथा 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS अधिकारियों के तबादलों में जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO), विकास प्राधिकरणों के आयुक्त, उपखंड अधिकारियों (SDM) और शासन सचिवालय में विभिन्न विभागों में संयुक्त शासन सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नित्या के को अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद से हटाकर ऊर्जा विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है। डॉ. शिल्पा सिंह को सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार पद से आयोजना विभाग में संयुक्त शासन सचिव लगाया गया है। वहीं उत्साह चौधरी को जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद से हटाकर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग में संयुक्त शासन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

गिरधर को जिला परिषद श्रीगंगानगर के CEO से बीडा खैरथल-तिजारा का CEO, जबकि धायगुडे स्नेहल नाना को UIT अलवर के सचिव पद से बीकानेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। प्रतिभा वर्मा को जिला परिषद जयपुर के CEO पद से चिकित्सा विभाग में निदेशक (IEC) लगाया गया है।

इसके अलावा गौरव बुडानिया को जिला परिषद सवाई माधोपुर के CEO से नगर निगम अजमेर का आयुक्त, रश्मि रानी को जिला परिषद जैसलमेर के CEO से अजमेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त तथा आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ को जिला परिषद धौलपुर के CEO से RITI जयपुर में अतिरिक्त CEO की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

सरकार ने 2024 बैच के कई प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में OSD के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों की तैनाती अलवर, कोटा, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, उदयपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और भरतपुर में की गई है।

53 RAS अधिकारियों का भी तबादला

राज्य सरकार ने RAS अधिकारियों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया है। 53 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें ADM, SDM, सहायक कलक्टर, प्रोटोकॉल अधिकारी और विभिन्न विभागों में उप निदेशक एवं अन्य पद शामिल हैं।

RAS अधिकारियों में कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार तथा कैलाश चन्द्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का सचिव बनाया गया है। राजेश जोशी को ADM कोटा, अनिल कुमार-II को ADM सीकर, जगदीश प्रसाद गौड को ADM करौली और योगेश कुमार डागुर को ADM अलवर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में SDM पद पर लगाया गया है। वीरमा राम को शिव, राजवीर सिंह यादव-II को डीडवाना, हर्षित वर्मा को रामगंजमंडी, पंकज बड़गूजर को बहरोड़, सुशील कुमार सैनी को नोहर, मोहन चौधरी को प्रतापगढ़ और रजत को हिण्डौन का SDM बनाया गया है।

चुनावी तैयारियों के बीच तबादले

राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने बड़ी संख्या में जिला एवं उपखंड स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। तबादला आदेशों के तहत अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से आने वाले दिनों में जिलों और उपखंड स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
डिग्गी कल्याण पदयात्रा शुरू, जयकारों से गूंजा जयपुर,कई मार्गों पर बदली यातायात व्यवस्थाBreaking
Rajasthan

डिग्गी कल्याण पदयात्रा शुरू, जयकारों से गूंजा जयपुर,कई मार्गों पर बदली यातायात व्यवस्था

NSI Admin·about 1 hour ago·2 min read
राजस्थान में UCC की तैयारी तेज, 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश होगा विधेयक
Rajasthan

राजस्थान में UCC की तैयारी तेज, 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश होगा विधेयक

NSI Admin·about 12 hours ago·3 min read
RPSC की बैठक में बड़ा फैसला, AEN और प्राध्यापक भर्ती के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी
Rajasthan

RPSC की बैठक में बड़ा फैसला, AEN और प्राध्यापक भर्ती के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी

NSI Admin·about 15 hours ago·3 min read
Rajasthan News : भण्डारों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होगी
Rajasthan

Rajasthan News : भण्डारों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होगी

NSI Admin·about 15 hours ago·1 min read