जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, उदयपुर और धौलपुर सहित कई प्रमुख जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जयपुर में दो अधिकारियों को नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है, जबकि जयपुर विकास प्राधिकरण में भी नई नियुक्ति की गई है।
स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए यह प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी सरकार ने चुनावी तैयारियों के तहत बड़े स्तर पर IAS और RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
क्र. | अधिकारी का नाम | पुराना पद/पदस्थापन | नई पोस्टिंग |
|---|---|---|---|
1 | शैफाली कुशवाहा | शासन उप सचिव, सहायता विभाग, जयपुर | उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर |
2 | अशोक कुमार शर्मा-I | पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) | भू-प्रबंध अधिकारी, जयपुर |
3 | श्रवण सिंह | उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण | उपखंड अधिकारी, प्रतापगढ़ |
4 | कमल सिंह यादव | उप सचिव, यूआईटी भिवाड़ी | आयुक्त, नगर निगम, भीलवाड़ा |
5 | महावीर सिंह-II | प्राधिकृत अधिकारी, जयपुर विकास प्राधिकरण | उपायुक्त, नगर निगम-II, अजमेर |
6 | अरविंद शर्मा | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, दौसा | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, दौसा |
7 | महेश चंद्र मान | सहायक आयुक्त-कम-सहायक सचिव, सहायता विभाग, जयपुर | उपखंड अधिकारी, हिण्डौन, करौली |
8 | महीपाल सिंह | उप सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग, जयपुर | उपखंड अधिकारी, वजीरपुर, सवाई माधोपुर |
9 | राजीव शर्मा | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, भरतपुर | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, भरतपुर |
10 | रजनी माधीवाल | उपखंड अधिकारी, बांसवाड़ा | उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण |
11 | सीता शर्मा | उपखंड अधिकारी, सूरजगढ़ | सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), नागौर |
12 | सोहन सिंह नरूका | आयुक्त, नगर निगम, अलवर | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, कोटपूतली-बहरोड़ |
13 | भारती भारद्वाज | उपखंड अधिकारी, कुम्हेर | उपखंड अधिकारी, कुम्हेर, डीग |
14 | निहारिका शर्मा | विशेषाधिकारी (भूमि अवाप्ति), रीको, जयपुर | उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर |
15 | विष्णु बंसल | उपखंड अधिकारी, उच्चैन, भरतपुर | उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण |
16 | अमिता बिश्नोई | उपखंड अधिकारी, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ | सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, श्रीगंगानगर |
17 | सुरेश कुमार राव | प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जोधपुर | उपखंड अधिकारी, धौलपुर |
18 | राजीव बड़गूजर | उपखंड अधिकारी, असनावर, झालावाड़ | उपखंड अधिकारी, असनावर, झालावाड़ |
19 | मोहन चौधरी | उपखंड अधिकारी, बामनवास, सवाई माधोपुर | उपखंड अधिकारी, पीसांगन, अजमेर |
20 | रजत | उपखंड अधिकारी, मूंडवा, नागौर | उपखंड अधिकारी, मूंडवा, नागौर |
21 | पायल जैन | सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), भरतपुर | भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण |
महत्वपूर्ण: 19 अगस्त की जारी सूची में सुधा रानी मीणा, उपखंड अधिकारी वजीरपुर (सवाई माधोपुर), को प्रशासनिक कारणों से APO किया गया है। वे 21 स्थानांतरित अधिकारियों की सूची में शामिल नहीं हैं।
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण काल या अवकाश का लाभ लिए तत्काल नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने रिलीवर का इंतजार किए बिना अधिकारियों को कार्यमुक्त करने को भी कहा है।





