RajasthanBreaking

जयपुर में आज बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव

भाजपा प्रदेश संगठन के अनुसार यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कार्यालय से दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा, जिसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च करेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे।

NSI Admin22 Jul 2026, 05:45 AM13 views1 min read
जयपुर  में आज बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान कथित रूप से लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं संवैधानिक गरिमा की अवहेलना किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान बुधवार को जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी।

भाजपा प्रदेश संगठन के अनुसार यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कार्यालय से दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा, जिसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च करेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक परंपराओं के सम्मान को बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। पार्टी का आरोप है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया, जिसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रदर्शन में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·6 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·9 days ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·11 days ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·11 days ago·2 min read