RajasthanBreaking

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा सदन

विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक और विधायी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी में है।

NSI Admin18 Aug 2026, 06:21 PM23 views2 min read
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा सदन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक और विधायी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट पहले ही UCC के मसौदे को मंजूरी दे चुकी है। अब इसे विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने की तैयारी है। प्रस्तावित कानून में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और भरण-पोषण जैसे व्यक्तिगत नागरिक मामलों के लिए समान कानूनी व्यवस्था का प्रावधान बताया गया है।

UCC के मसौदे में विवाह के 60 दिनों के भीतर पंजीकरण का प्रावधान भी बताया गया है। इसके अलावा बहुविवाह पर रोक तथा लिव-इन संबंधों के पंजीकरण से जुड़े प्रावधान प्रस्तावित हैं। जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखने की बात भी सामने आई है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

सत्र के दौरान UCC के अलावा कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, किसानों से जुड़े मुद्दों तथा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को सदन में प्रमुखता से रखेगा।

विधानसभा की कार्यवाही को लेकर सत्ता पक्ष ने फ्लोर मैनेजमेंट की तैयारी शुरू कर दी है। UCC जैसे महत्वपूर्ण विधेयक के कारण सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·2 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·2 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read