स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सहकारिता विभाग के कार्मिकों ने हर घर तिरंगा अभियान का लिया संकल्प

सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक तथा शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डाॅ. समित शर्मा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

NSI Admin14 Aug 2026, 01:01 PM3 min read
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सहकारिता विभाग के कार्मिकों ने हर घर तिरंगा अभियान का लिया संकल्प

जयपुर, 14 अगस्त। सहकारिता विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘‘मंजिल की ओर बढते कदम’’ कार्यक्रम का आयोजन आरएस क्लब में किया गया जिसमें सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों, नवाचारों एवं भावी कार्ययोजना हेतु प्रेरित किया गया। सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक तथा शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डाॅ. समित शर्मा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि गत ढाई वर्षों में सहकारिता विभाग द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है तथा सहकार से समृद्धि कार्यक्रम कें अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पहलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य की पहचान स्थापित की है। उन्होंने इस दौरान सहकार से समृद्धि, सहकारिता में सहकार, राजफैड की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्ययोजना, विभागीय भावी कार्ययोजना, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक की उपलब्धियां, राजस्थान भूमि विकास बैंक की उपलब्धियां एवं काॅनफैड की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डाॅ. समित शर्मा ने ‘मंजिल की ओर बढ़ते कदम’ तथा सहकारिता विभाग एवं आरसीएस ऑफिस की 10 प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की गई साथ ही विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समयबद्धता, कार्य संस्कृति का निर्माण, प्रशासन में पारदर्शिता, सुशासन की स्थापना हेतु प्रेरक पीपीटी के माध्यम से कार्मिकों को प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान पैक्स की ऑडिट, भारत टैक्सी की उपलब्धियों एवं भावी कार्ययोजना, सहकारिता विभाग में हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यथा-राजसहकार पोर्टल, राजफैड एमएसपी ओपीआर पोर्टल एवं राजफेड किसान मोबाईल एप आदि। उन्होंने आरसीएस ऑफिस की आधारभूत संरचना में हुए सुधार जैसे:- लिफ्ट, कैंटिन, फ्लैग, आरसीएस ऑफिस की स्वच्छता, एसी मरम्मत आदि कार्यों एवं कार्मिकों में कार्य संस्कृति के निर्माण के साथ सहकार वन के बारे में विस्तार से चर्चा की।

समारोह के दौरान सहकारिता विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री संजय पाठक, श्रीमती अभिलाषा पारीक, श्री दिलीप पारीक, श्री पंकज आसोपा, श्री सुरेश कुमार, श्री पवन कुमार, श्री शशि शेखर, श्री नीरज शर्मा, श्री शिवराज मालव, श्री संजय वर्मा, श्री जगदीष सिंह, श्री गौरव सिंह, श्री पंकज सामरिया, श्री अशोक विश्नोई, श्रीमती सपना, श्री भूरसिंह, श्री तरूण भादू, श्री सोनू कुमार, श्री हरिराम बेडा, श्रीमती कपिला चोयला, श्री करण सिंह, श्री सुषील बिसु, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती दीपिका सिंह, श्री क्षितिज सेठी, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्रीमती गीता रानी, श्री शैलेष सोनी, श्री राजेश गुर्जर, श्री शिशिर रस्तोगी, श्री राकेश माथुर, श्री शंशाक जैन, श्री श्रीराम  यादव, श्री पुनीत पारीक एवं श्री विष्णु पारीक को प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं अन्य देशभक्ति गीत गाए गए। साथ ही इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया गया।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·30 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read