जयपुर में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे ध्वजारोहण, चौगान स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह

जयपुर, 14 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन 15 अगस्त, 2026 को चौगान स्टेडियम, जयपुर में होगा। 15 अगस्त को माननीय मंत्री  उद्योग एवं

NSI Admin14 Aug 2026, 01:10 PM1 min read
जयपुर में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे ध्वजारोहण, चौगान स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
file photo

जयपुर, 14 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन 15 अगस्त, 2026 को चौगान स्टेडियम, जयपुर में होगा। 15 अगस्त को माननीय मंत्री  उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता तथा सैनिक कल्याण विभाग कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण से होगा। इसके पश्चात्  राज्यपाल महोदय का संदेश वाचन, विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक व्यायाम तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति, बैंड वादन एवं मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त जयपुर वे सरवन कुमार प्रातः 8ः00 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय वहीं जिला कलक्टर संदेश नायक प्रातः 7ः35 बजे जिला कलक्टर कार्यालय पर झण्डारोहण करेंगें। इस दौरान कलेक्ट्रेट जयपुर में कार्यरत 54 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·30 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read