RPSC की बैठक में बड़ा फैसला, AEN और प्राध्यापक भर्ती के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न लंबित भर्तियों की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अ

NSI Admin17 Aug 2026, 03:09 PM6 views3 min read
RPSC की बैठक में बड़ा फैसला, AEN और प्राध्यापक भर्ती के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न लंबित भर्तियों की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 15 दिवस की विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। आयोग अध्यक्ष ने समयबद्ध परिणाम जारी करने को लेकर पूरी तरह संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार की तिथियां तय करने और आगामी परीक्षाओं के सुरक्षित एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

अध्यक्ष ने बताया कि अभ्यर्थियों का समय किसी भी अनावश्यक देरी के कारण खराब नहीं होना चाहिए। आयोग अभ्यर्थियों के समय एवं समयबद्ध परिणाम को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है

बैठक में असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2024 को लेकर विशेष चर्चा हुई। आयोग अध्यक्ष ने संबंधित अनुभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस परीक्षा का परिणाम अगले 15 कार्यदिवसों के भीतर जारी कर दिया जाए। गौरतलब है, कि इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 22 और 23 मार्च को किया गया था।

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025ः शेष 16 विषयों के परिणाम जल्द—

प्रदेश के शिक्षा विभाग को जल्द नए शिक्षक मिल सकें, इसके लिए प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 के परिणामों को लेकर भी तेजी दिखाई जा रही है। आयोग द्वारा अब तक 12 विषयों के परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किए जा चुके हैं। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि शेष बचे 16 विषयों के परिणाम भी आगामी 15 कार्यदिवसों के भीतर जारी करने का प्राथमिकता से प्रयास किया जाए, ताकि यह भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

एसआई (टेलीकॉम) भर्ती-2024ः 19 अगस्त साक्षात्कार समापन उपरांत परिणाम की तैयारी—

सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के साक्षात्कार आगामी 19 अगस्त को संपन्न होने जा रहे हैं। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि साक्षात्कार समाप्त होने वाले दिन ही अंतिम परिणाम जारी करने की सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही मुकम्मल कर ली जाएं ताकि अभ्यर्थियों को अतिरिक्त इंतजार न करना पड़े।

एसआई भर्ती-2025ः- शारिरिक दक्षता परीक्षा की रिपोर्ट मिलने के बाद 21 कार्यदिवस में इंटरव्यू होंगे प्रारंभ—

एसआई भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) को लेकर आयोग को अब महानिदेशक पुलिस, राजस्थान की ओर से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। आयोग ने अपनी ओर से साक्षात्कार की रूपरेखा तैयार कर ली है। बैठक में यह तय किया गया है, कि पुलिस मुख्यालय से जैसे ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की रिपोर्ट प्राप्त होती है, उसके ठीक 21 कार्यदिवसों के भीतर सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

एसआई-2021 पुनः परीक्षाः सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा—

आगामी 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा के आयोजन को लेकर भी बैठक में गहन मंथन किया गया। परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। परीक्षा के सफल आयोजन और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के साथ निरंतर एवं मजबूत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·1 day ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·1 day ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
RPSC की बैठक में बड़ा फैसला, AEN और प्राध्यापक भर्ती के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी | NSI Media