RajasthanBreaking

युवा प्रतिभा की मिसाल बने महीप पुरोहित, मुख्यमंत्री ने AIPIS पेटेंट को सराहा

मुख्यमंत्री ने युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इतनी कम उम्र में तकनीकी क्षेत्र में इस तरह का नवाचार विकसित करना उनकी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी क्षमता पर में भी आश्चर्य चिकित हुआ। मेने पहले ही कहा था कि टेलेंट के आगे उम्र कोई मैंने नहीं रखती। इसका जीवंत उदारहण आपके सामने है।

NSI Admin16 Aug 2026, 05:21 PM1,395 views3 min read
युवा प्रतिभा की मिसाल बने महीप पुरोहित, मुख्यमंत्री ने AIPIS पेटेंट को सराहा

बीकानेर। राजस्थान के युवा नवप्रवर्तक महीप पुरोहित द्वारा विकसित AI आधारित Pipeline Inspection System (AIPIS) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सराहनीय नवाचार बताते हुए इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री की ओर से युवा प्रतिभा के इस प्रयास की सराहना किए जाने से बीकानेर के युवा नवप्रवर्तक महीप पुरोहित को नई पहचान मिली है।

महीप पुरोहित ने पाइपलाइनों के निरीक्षण और उनमें संभावित खामियों की पहचान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से AIPIS (AI-based Pipeline Inspection System) विकसित किया है। इस बारे में उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में AIPIS सिस्टम का विषय के बारे में बताया। यह नवाचार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक के उपयोग से पाइपलाइन निरीक्षण की प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। महीप के इस नवाचार को पेटेंट भी प्राप्त हुआ है।

में भी आश्चर्य चिकित हुआ -शर्मा

मुख्यमंत्री ने युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इतनी कम उम्र में तकनीकी क्षेत्र में इस तरह का नवाचार विकसित करना उनकी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी क्षमता पर में भी आश्चर्य चिकित हुआ। मेने पहले ही कहा था कि टेलेंट के आगे उम्र कोई मैंने नहीं रखती। इसका जीवंत उदारहण आपके सामने है।

तीन कदम आगे है -सीएम भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री शर्मा ने महीप पुरोहित ने नवाचार की तारीफ करते हुए कहा -ये एक नहीं ,तीन कदम आगे है। उन्होंने कहा ऐसा सोचना और फिर उस पर काम करना। निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।

पाइपलाइन निरीक्षण में तकनीक का उपयोग

AIPIS का उद्देश्य पाइपलाइनों के निरीक्षण में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना है। पारंपरिक निरीक्षण प्रक्रियाओं में समय और संसाधनों की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में AI आधारित प्रणाली पाइपलाइन से संबंधित संभावित समस्याओं की पहचान और निरीक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद कर सकती है।

महीप का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि युवा पीढ़ी तकनीक और नवाचार के माध्यम से उद्योगों और आधारभूत ढांचे से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में काम कर सकती है।

मुख्यमंत्री की सराहना से बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महीप पुरोहित के नवाचार और पेटेंट की सराहना किए जाने से युवा नवप्रवर्तक का उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री की ओर से ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहन मिलना प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

महीप पुरोहित का AIPIS पेटेंट राजस्थान में उभरती युवा तकनीकी प्रतिभा का उदाहरण है। इससे यह संदेश भी सामने आता है कि यदि युवाओं को नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी प्रयोग के लिए उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·about 9 hours ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·about 9 hours ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read