RajasthanBreaking

गुरु रविदास के विचार सामाजिक समरसता की प्रेरणा, महापुरुषों के सम्मान में अभूतपूर्व कार्य कर रही मोदी सरकार- दुष्यंत गौतम

दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

NSI Admin24 Jul 2026, 02:56 AM11 views3 min read
गुरु रविदास के विचार सामाजिक समरसता की प्रेरणा, महापुरुषों के सम्मान में अभूतपूर्व कार्य कर रही मोदी सरकार- दुष्यंत गौतम

संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए प्रेरणा स्रोत:— भजनलाल शर्मा

जयपुर, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के आरआईसी सभागार में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। काशी में संत रविदास से जुड़े पवित्र स्थलों का विकास, उनके जीवन पर शोध कार्य और महापुरुषों की स्मृतियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और सशक्तिकरण मिला है। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संत रविदास के समरसता के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और भाईचारे की स्थापना के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति की, जबकि भाजपा समाज को जोड़ने और विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के कारण राजस्थान में सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 450 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के तहत दीप महोत्सव, कलश वंदन अभियान, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा और छात्रावास संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक पहुंचाना है।

कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, श्रवण सिंह बगड़ी, डॉ. मिथिलेश गौतम, कैलाश मेघवाल सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·9 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·11 days ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·13 days ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·14 days ago·2 min read