RajasthanBreaking

डीजीपी श्री शर्मा ने राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड किया पेश ,अपराधों में आई 4.65% की कमी

डीजीपी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली छमाही में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कुल अपराध 4.65% घटकर 94,652 रह गए, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 99,272 मामले थे।

NSI Admin06 Jul 2026, 10:14 AM65 views2 min read
डीजीपी श्री शर्मा ने राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड किया पेश ,अपराधों में  आई 4.65% की कमी

जयपुर, 6 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने भविष्य की रणनीति भी बताई कि अब पुलिस अपराध रोकथाम, अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और तकनीकी आधारित स्मार्ट पुलिसिंग पर फोकस करेगी।

डीजीपी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली छमाही में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कुल अपराध 4.65% घटकर 94,652 रह गए, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 99,272 मामले थे।

मुख्य गिरावट:

हत्या: 4.41% कम,हत्या का प्रयास: 11.17% कम,डकैती: 16.28% कम,लूट: 19.93% कम,अपहरण: 4.72% कम,दुष्कर्म: 13.36% कम,POCSO: 20.90% कम,SC/ST एक्ट: 18.81% कम,संपत्ति अपराधों में सुधार: लूट में बरामदगी 79.09% और चोरी में 24.79% पहुंच गई।

साइबर अपराधों पर लगाम:राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की है।

अन्य सख्त कार्रवाई:NDPS एक्ट में 29.94% अधिक मामले दर्ज। बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां कुर्क करने की रणनीति। पेपर लीक माफिया पर लगाम। महिला सुरक्षा मामलों में जांच समय में तेज सुधार (POCSO: 78 से घटकर 51 दिन, रेप: 81 से घटकर 52 दिन)।

डीजीपी ने कालिका पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने की बात कही।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदलBreaking
Rajasthan

राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

NSI Admin·1 day ago·2 min read
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कल से, UCC बिल पर टिकी नजरेंBreaking
Rajasthan

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कल से, UCC बिल पर टिकी नजरें

NSI Admin·1 day ago·2 min read
राजस्थान में निकाय चुनाव का ऐलान, 9 और 11 सितंबर को मतदानBreaking
Rajasthan

राजस्थान में निकाय चुनाव का ऐलान, 9 और 11 सितंबर को मतदान

NSI Admin·1 day ago·3 min read
जोधपुर डिस्कॉम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 तबादले एवं पदस्थापन निरस्तBreaking
Rajasthan

जोधपुर डिस्कॉम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 तबादले एवं पदस्थापन निरस्त

NSI Admin·1 day ago·2 min read