RajasthanBreaking

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सादुलशहर, अनूपगढ़ और बीकानेर दौरा अनूपगढ़ में बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से करेंगे संवाद

दोपहर में मुख्यमंत्री अनूपगढ़ की धानमंडी में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न में बीकानेर जिले के मेघासर पहुंचेंगे, जहां वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह के साथ कार्यकर्ताओं ....

NSI Admin13 Aug 2026, 05:39 PM22 views2 min read
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सादुलशहर, अनूपगढ़ और बीकानेर दौरा अनूपगढ़ में बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से करेंगे संवाद

बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

जयपुर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार और शनिवार को सादुलशहर, अनूपगढ़ और बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रातः सादुलशहर पहुंचेंगे, जहां बस स्टैंड परिसर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे अनूपगढ़ स्थित 2 बी.एन.एम. चौकी पहुंचेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से संवाद करने के साथ ही बॉर्डर आउटपोस्ट का अवलोकन करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री अनूपगढ़ की धानमंडी में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न में बीकानेर जिले के मेघासर पहुंचेंगे, जहां वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित किसान भवन पहुंचकर ‘विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी’ का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वे पीबीएम अस्पताल में श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगे। सायं में ही मुख्यमंत्री राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ‘एट होम’, हाई-टी एवं ड्रोन शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

रात्रि में वे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। स्वाधीनता दिवस पर शनिवार प्रातः मुख्यमंत्री स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पण करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह के पश्चात वे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद: विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·3 months ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·3 months ago·3 min read