RajasthanBreaking

नगर निकाय चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति और प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ उतरेगी भाजपा- अजेय कुमार

ठक में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का फीडबैक लेते हुए आगामी कार्ययोजना को और गति देने के निर्देश दिए गए।

NSI Admin24 Aug 2026, 04:58 PM3 min read
नगर निकाय चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति और प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ उतरेगी भाजपा- अजेय कुमार
A crucial meeting of the Municipal Election Management Committee was held today at the Bharatiya Janata Party's state office jaipur

वार्ड स्तर तक प्रभारी नियुक्ति, बूथ स्तर तक मॉनिटरिंग और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर - रोहन गुप्ता

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज नगर निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार एवं राष्ट्रीय मंत्री तथा नगर निकाय चुनाव सह-प्रभारी रोहन गुप्ता के मार्गदर्शन में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मंत्री जोगाराम पटेल, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, मोर्चों के प्रभारी, संभाग प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का फीडबैक लेते हुए आगामी कार्ययोजना को और गति देने के निर्देश दिए गए।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को पार्टी पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ लड़ रही है। चुनावी तैयारियों को केवल प्रदेश या जिला स्तर तक सीमित न रखते हुए वार्ड और बूथ स्तर तक संगठनात्मक तंत्र को सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने वार्ड स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक निरंतर मॉनिटरिंग तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर स्पष्ट जिम्मेदारी, नियमित फीडबैक और परिणाम आधारित मॉनिटरिंग आवश्यक है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन की सामूहिक शक्ति के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी।

राष्ट्रीय मंत्री एवं नगर निकाय चुनाव सह-प्रभारी रोहन गुप्ता ने चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों से प्राप्त फीडबैक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रचार-प्रसार सामग्री की प्रभावशीलता, चुनावी अभियान की रणनीति, मैनिफेस्टो के लिए सुझाव, जनसंपर्क एवं प्रवास कार्यक्रमों तथा मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को निचले स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि प्रत्येक वार्ड और बूथ के मतदाता तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचे। इसके लिए जनसंपर्क, प्रवास, मीडिया एवं संगठनात्मक अभियानों को आपस में समन्वित करते हुए गति देने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनके अपने दायित्वों की प्रगति का फीडबैक लिया गया तथा जहां कार्यों में गति बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Rajasthan

नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

NSI Admin·about 6 hours ago·1 min read
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, तीन साल में ₹12,500 करोड़ खर्च करने की तैयारीBreaking
Rajasthan

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, तीन साल में ₹12,500 करोड़ खर्च करने की तैयारी

NSI Admin·about 14 hours ago·2 min read
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमनBreaking
Rajasthan

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

NSI Admin·about 15 hours ago·1 min read
राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदलBreaking
Rajasthan

राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

NSI Admin·5 days ago·2 min read