RajasthanBreaking

बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

महीप की यह उपलब्धि किसी एक दिन की सफलता नहीं, बल्कि 4 वर्षों की मेहनत, अध्ययन और निरंतर प्रयोगों का परिणाम है। उन्होंने कम उम्र में ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सेंसर तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का अध्ययन शुरू किया तथा उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य किया।

NSI Admin07 Jul 2026, 04:49 PM28 views2 min read
बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

बीकानेर, 7 जुलाई। अधिकांश किशोर जहां पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में व्यस्त रहते हैं, वहीं बीकानेर के युवा एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने मात्र 15 वर्ष की आयु में तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने का संकल्प लिया। वर्षों की मेहनत, शोध और नवाचार के बाद उनके आविष्कार एआईपीआईएस (AIPIS - Artificial Intelligence Pipeline Inspection System) को आधिकारिक रूप से पेटेंट ग्रांट हो गया है।

एआईपीआईएस एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली है, जिसे पानी, तेल, गैस तथा अन्य औद्योगिक पाइपलाइनों की लगातार निगरानी के लिए विकसित किया गया है। यह प्रणाली अत्याधुनिक सेंसर और एआई तकनीक की सहायता से पाइपलाइन में होने वाले जंग (Corrosion), रिसाव (Leakage), दबाव में असामान्यता (Pressure Anomalies) तथा संभावित तकनीकी खराबियों के शुरुआती संकेतों का पता लगाकर समय रहते चेतावनी देती है। इससे दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना कम होगी, पाइपलाइन सुरक्षा बढ़ेगी और रखरखाव की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

महीप की यह उपलब्धि किसी एक दिन की सफलता नहीं, बल्कि 4 वर्षों की मेहनत, अध्ययन और निरंतर प्रयोगों का परिणाम है। उन्होंने कम उम्र में ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सेंसर तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का अध्ययन शुरू किया तथा उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य किया। अनेक चुनौतियों और असफलताओं के बावजूद उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे, जिसका परिणाम आज पेटेंट के रूप में सामने आया है।

महीप ने कहा कि 15 वर्ष की आयु में उन्होंने केवल एक सपना देखा था कि ऐसी तकनीक विकसित करें जो समाज और उद्योगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सके। पेटेंट मिलना उनके लिए गर्व का विषय है, लेकिन वे इसे अपनी मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानते हैं। उनका लक्ष्य ऐसी और तकनीकों का विकास करना है, जो देश और दुनिया के लिए उपयोगी साबित हों। उन्होंने युवाओं से भी अपनी उम्र नहीं, बल्कि अपने विचारों और क्षमता पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·5 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·5 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read