जोधपुर के सांगरिया में 4.50 करोड़ के अटल प्रगति पथ का लोकार्पण, 3 किमी सड़क से विकास को मिलेगी रफ्तार

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान @2047’ विज़न के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है।

NSI Admin14 Aug 2026, 01:12 PM2 min read
जोधपुर के सांगरिया में 4.50 करोड़ के अटल प्रगति पथ का लोकार्पण, 3 किमी सड़क से विकास को मिलेगी रफ्तार

जयपुर,14 अगस्त। जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत सांगरिया में अटल प्रगति पथ का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को ग्राम पंचायत परिसर में संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। उन्होंने सांगरिया में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सिपियों की प्याऊ से पाली रोड तक अटल प्रगति पथ (3 किमी) का विधिवत लोकार्पण किया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान @2047’ विज़न के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2029 तक 350 बिलियन डॉलर और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

श्री पटेल ने कहा हमारी सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को प्रेरणा मानते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अनवरत काम कर रही हैं। उन्होंने कहा हमारे कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गए लक्षित प्रयासों, नवाचारों एवं केंद्रीय योजनाओं में राज्य को प्राप्त सहयोग से राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 12 योजनाओं में प्रथम स्थान, 9 योजनाओं में द्वितीय स्थान तथा 7 योजनाओं में तृतीय स्थान प्राप्त कर देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में रहा है।

ये रहे उपस्थित—

कार्यक्रम में प्रशासक श्री तेजाराम चौधरी, श्री छोटूसिंह राठौड़, श्री रावतराम बिंजारिया, श्री गिरवर सिंह,श्री महेन्द्र सिंह बेरू, श्री भल्लाराम पटेल, श्री खींवराज जांगिड, श्री जवाहर सिंह, श्री श्याम खीचड़ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेघोजी उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण, आज मुंधड़ा मेडिसिन विंग का करेंगे उद्घाटनBreaking
Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेघोजी उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण, आज मुंधड़ा मेडिसिन विंग का करेंगे उद्घाटन

NSI Admin·10 minutes ago·2 min read
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पांच नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Rajasthan

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पांच नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

NSI Admin·24 minutes ago·3 min read
खैरथल-अलवर में फर्जी IPS बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर, युवक से 10 लाख रुपये की ठगी
Rajasthan

खैरथल-अलवर में फर्जी IPS बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर, युवक से 10 लाख रुपये की ठगी

NSI Admin·33 minutes ago·3 min read
राजस्थान में फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, 100 से अधिक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट जांच के दायरे में
Rajasthan

राजस्थान में फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, 100 से अधिक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट जांच के दायरे में

NSI Admin·40 minutes ago·3 min read