RajasthanBreaking

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत,बदले जा सकते हैं एक दर्जन से अधिक मंत्री

हटाए जाने वाले और नए बनाए जाने वाले कई विधायक इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों ने राजस्थान की सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

NSI Admin12 Jul 2026, 12:45 PM53 views2 min read
राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत,बदले जा सकते हैं एक दर्जन से अधिक मंत्री

पीयूष पुरोहित की रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है तो नए चेहरों को शामिल किया जाएगा ।

विधायकों की अमित शाह से मुलाकात-जानकारी के अनुसार हटाए जाने वाले और नए बनाए जाने वाले कई विधायक इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों ने राजस्थान की सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

लंबे समय से चल रही थी चर्चा

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं पिछले कई महीनों से जोरों पर हैं। प्रदर्शन, क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर यह बदलाव किया जा रहा है। कुछ मंत्रियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया जा रहा है, जबकि युवा और नए चेहरों को मौका देने की मांग मजबूत हो गई है।

भजनलाल शर्मा का दिल्ली कनेक्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे और उन्होंने अमित शाह समेत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। इन चर्चाओं में कैबिनेट पुनर्गठन को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं।

क्या होगा फेरबदल का स्वरूप?

*मौजूदा कैबिनेट में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।*कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव संभव।*कम प्रदर्शन वाले मंत्रियों को ड्रॉप किया जा सकता है।*नए और प्रभावशाली विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

फेरबदल की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जयपुर-दिल्ली के बीच चल रही गतिविधियां बड़े ऐलान की ओर इशारा कर रही हैं।

मानसून सत्र से पहले हो सकता है बड़ा बदलाव-:

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि यह फेरबदल मानसून सत्र या उसके आसपास हो सकता है। सभी की निगाहें अब अगले दौर की बैठक और फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·10 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·10 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read