RajasthanBreaking

राजस्थान : स्थानांतरण का इंतजार खत्म, शिक्षा, भूजल, विधि एवं आईटी विभागों की सूचियां जारी

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के आदेश के अनुसार 19 जून से 5 जुलाई (बाद में बढ़ाकर 10 जुलाई) तक की ट्रांसफर विंडो में विभिन्न विभाग सक्रिय हो गए हैं। कई विभागों ने CMO की मंजूरी के बाद सूचियां जारी की हैं।

NSI Admin10 Jul 2026, 04:09 PM14 views2 min read
राजस्थान : स्थानांतरण का इंतजार खत्म, शिक्षा, भूजल, विधि एवं आईटी विभागों की सूचियां जारी

जयपुर। राजस्थान सरकार में स्थानांतरण की प्रक्रिया के अंतिम दिन राज्य सरकार स्तर से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हो रहे है । कई विभागों की सूचियों जारी हो चुकी है ।

शिक्षा विभाग, भूजल विभाग, विधि विभाग और आईटी विभाग में इंतजार खत्म

लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा प्रतीक्षित तबादला सूचियों में अब गति आ गई है। शिक्षा विभाग, भूजल विभाग, विधि विभाग और आईटी एवं संचार विभाग की स्थानांतरण सूचियां जारी कर दी गई हैं, जिससे संबंधित विभागों के हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के आदेश के अनुसार 19 जून से 5 जुलाई (बाद में बढ़ाकर 10 जुलाई) तक की ट्रांसफर विंडो में विभिन्न विभाग सक्रिय हो गए हैं। कई विभागों ने CMO की मंजूरी के बाद सूचियां जारी की हैं।

शिक्षा विभाग में बम्पर तबादले

शिक्षा विभाग में सबसे अधिक हलचल रही। देर रात जारी सूचियों में हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानांतरण हुए। जयपुर, कोटा और अन्य मंडलों में वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II और प्रयोगशाला सहायकों की सूचियां जारी हुई है ।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया जारी है और और सूचियां भी आने वाली हैं।

अन्य विभागों में भी जारी हुई सूचियां

भूजल विभाग: जल संसाधन से जुड़े इस विभाग में भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों को नई पोस्टिंग मिलने से फील्ड स्तर पर कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

विधि विभाग: कानून एवं विधि मामलों से संबंधित कर्मचारियों/अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी हुई है,

आईटी विभाग: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में भी कार्मिकों के स्थानांतरण/पदस्थापन के आदेश जारी हो चुके हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·9 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·9 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read