जोधपुर में नए टर्मिनल से कनेक्टिविटी को मिली नई उड़ान, हवाई सेवा में पिछडा रहा है बीकानेर

पीयूष पुरोहित की रिपोर्ट,6 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया है ।

NSI Admin06 Jul 2026, 08:55 AM20 views2 min read
जोधपुर में नए टर्मिनल से कनेक्टिविटी को  मिली नई उड़ान, हवाई सेवा में पिछडा रहा है बीकानेर

पीयूष पुरोहित की रिपोर्ट 

,6 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में  जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल  का उद्घाटन किया है । जोधपुर टर्मिनल ने पश्चिमी राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान दी है, लेकिन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा 4 बार के सांसद अर्जुन राम मेघवाल के लोकसभा क्षेत्र बीकानेर में हवाई सेवाएं बेहद पिछड़ी हुई हैं।

नए टर्मिनल भवन पर 480 करोड़ रुपये की लागत आई है। मारवाड़ी विरासत और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल सालाना 20 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा दे सकेगा। जोधपुर एयरपोर्ट (JDH) से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, नोएडा (जेवर) समेत 7-8 गंतव्यों पर नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। इंडिगो एयरलाइंस सबसे अधिक फ्लाइट्स संचालित कर रही है, जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी सक्रिय हैं। दिल्ली और मुंबई रूट पर रोजाना 2-3 फ्लाइट्स चल रही हैं।

Airports in Rajasthan Gateway to the Land of Maharajas

बीकानेर में दयनीय स्थिति- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के संसदीय क्षेत्र बीकानेर में अभी तक पूर्ण सिविल एयरपोर्ट नहीं बन पाया है। यहां की एकमात्र नियमित उड़ान दिल्ली के लिए है, जो भारतीय वायुसेना के रनवे का उपयोग करती है। उड़ान योजना के तहत इंडिगो द्वारा संचालित यह फ्लाइट दिन में एक बार चलती है, जबकि जयपुर रूट पर सेवाएं मौसमी हैं।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि 4 बार के सांसद अर्जुन राम मेघवाल अपने लोकसभा क्षेत्र को बेहतर हवाई सेवा देने में विफल साबित हुए हैं। मंत्री के क्षेत्र होने के बावजूद बीकानेर एयरपोर्ट का स्वतंत्र सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर न बन पाना विकास की खाई को और गहरा कर रहा है। जोधपुर की तुलना में यहां टर्मिनल सुविधाएं, फ्लाइट फ्रीक्वेंसी और गंतव्यों की संख्या नगण्य है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·5 days ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·5 days ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read