श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग के 4-लेन विस्तार को ₹2,386 करोड़ की मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभारजयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश म

NSI Admin14 Aug 2026, 12:30 PM2 min read
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग के 4-लेन विस्तार को ₹2,386 करोड़ की मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

जयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिलने पर केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-954 (साधुवाली-बनवाला) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-54 (बनवाला-हनुमानगढ़) को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2,386.08 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस दूरगामी परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सड़कों का यह सुदृढ़ नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इस परियोजना से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के मध्य आवागमन अधिक सुगम, तीव्र और सुरक्षित बनेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से लालगढ़ जट्टन और पक्का सहराना जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ऐतिहासिक भटनेर किला एवं विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल कालीबंगा म्यूजियम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग और व्यापार को नया बल मिलेगा। सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स, कृषि परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·30 days ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांगBreaking
Rajasthan

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोरBreaking
Rajasthan

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में वार्ड-बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन, जिताऊ प्रत्याशियों पर रहेगा जोर

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read