नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक एवं पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा नगरपालिका आम चुनाव-2026 में नाम निर्देशन की प्रक्रिया हेतु स्थापित कक्ष (इजलास न्यायालय उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़) एवं ईवीएम मशीनों के संग्रहण स्थल तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक.......

NSI Admin24 Aug 2026, 05:09 PM1 min read
नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जयपुर, 24 अगस्त। नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक एवं पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा नगरपालिका आम चुनाव-2026 में नाम निर्देशन की प्रक्रिया हेतु स्थापित कक्ष (इजलास न्यायालय उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़) एवं ईवीएम मशीनों के संग्रहण स्थल तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध रूप से सुनिश्चितता तथा संबंधित अधिकारियों के बीच समुचित समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, उप पुलिस अधीक्षक जमवारामगढ़ एवं तहसीलदार जमवारामगढ़ उपस्थित रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
नगर निकाय चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति और प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ उतरेगी भाजपा- अजेय कुमारBreaking
Rajasthan

नगर निकाय चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति और प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ उतरेगी भाजपा- अजेय कुमार

NSI Admin·about 6 hours ago·3 min read
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, तीन साल में ₹12,500 करोड़ खर्च करने की तैयारीBreaking
Rajasthan

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, तीन साल में ₹12,500 करोड़ खर्च करने की तैयारी

NSI Admin·about 14 hours ago·2 min read
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमनBreaking
Rajasthan

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

NSI Admin·about 15 hours ago·1 min read
राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदलBreaking
Rajasthan

राजस्थान सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के किए तबादले, निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

NSI Admin·5 days ago·2 min read