IND vs ENG: जीत के बाद गुरनूर ब्रार पर ICC की कार्रवाई, अनुशासनहीनता के मामले में मिली आधिकारिक चेतावनी

इंग्लैंड के बल्लेबाज की ओर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने पर लगा एक डिमेरिट अंक, खिलाड़ी ने स्वीकार

NSI Admin17 Jul 2026, 04:23 AM2 min read
IND vs ENG: जीत के बाद गुरनूर ब्रार पर ICC की कार्रवाई, अनुशासनहीनता के मामले में मिली आधिकारिक चेतावनी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की शानदार जीत के बाद तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। ICC ने ब्रार को आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया है।

क्या था पूरा मामला ?

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर की है। फील्डिंग के दौरान गुरनूर ब्रार ने गेंद उठाकर बल्लेबाज बेन डकेट की दिशा में फेंकी। ICC ने इसे खिलाड़ी की ओर अनुचित और संभावित रूप से खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना माना, जो खिलाड़ियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन है।

सुनवाई की नहीं पड़ी जरूरत-ICC के अनुसार, गुरनूर ब्रार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

क्या मिली सजा ?

ब्रार को लेवल-1 उल्लंघन के तहत:आधिकारिक चेतावनी,अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक दिया गया है। ICC के नियमों के अनुसार, यदि किसी खिलाड़ी के 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक हो जाते हैं, तो उन्हें निलंबन अंकों (Suspension Points) में बदला जा सकता है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंध भी लग सकता है।

मैच में किया था शानदार प्रदर्शन-हालांकि इस घटना के बावजूद गुरनूर ब्रार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई और टीम को तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त दिलाने में योगदान दिया।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·2 days ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·7 days ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·8 days ago·2 min read
हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किलBreaking
Sports

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल

NSI Admin·8 days ago·2 min read
IND vs ENG: जीत के बाद गुरनूर ब्रार पर ICC की कार्रवाई, अनुशासनहीनता के मामले में मिली आधिकारिक चेतावनी | NSI Media