SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

1 से 9 अक्टूबर तक सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में देशभर के युवा शटलरों का जमावड़ा, राजस्थान के खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

NSI Admin30 Sep 2026, 03:55 PM3 min read
SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

जयपुर, 30 सितंबर। गुलाबी नगरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार है। योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 1 से 9 अक्टूबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से उभरते हुए युवा बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय रैंकिंग से जुड़ी इस प्रतियोगिता को युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को न केवल देश के अलग-अलग राज्यों से आए शटलरों के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके प्रदर्शन का राष्ट्रीय स्तर पर भी असर पड़ेगा।

राजस्थान के खिलाड़ियों पर नजर

मेजबान राजस्थान के कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वयम लांबा, श्रेयांश चौधरी और सात्विक अग्रवाल उन प्रमुख नामों में शामिल हैं, जिनसे स्थानीय खेल प्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन के अनुसार अंडर-15 बालक वर्ग में वयम लांबा और श्रेयांश चौधरी सिंगल्स के साथ डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी उतरेंगे, जबकि सात्विक अग्रवाल भी सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में चुनौती पेश करेंगे।

बालिका वर्ग में लक्षिता भारद्वाज और पद्मजा सिंह भी मुख्य ड्रॉ में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐसे में घरेलू कोर्ट पर राजस्थान के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रहेगी।

सिंगल्स के साथ डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले

टूर्नामेंट में अंडर-15 और अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में बालक एवं बालिका सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले होंगे। इससे युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रारूपों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग ड्रॉ 30 सितंबर को आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि मुख्य प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

जयपुर में लगातार चौथे वर्ष राष्ट्रीय आयोजन

जयपुर में ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन लगातार चौथे वर्ष किया जा रहा है। इससे शहर में जूनियर बैडमिंटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव भी मिलता है।

पहली बार सभी मुकाबलों में महिला अंपायर

इस बार प्रतियोगिता का एक और खास पहलू रहेगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में महिला अंपायरिंग करेंगी। आयोजकों के अनुसार यह पहली बार होगा जब इस स्तर के आयोजन में सभी मैचों का संचालन महिला अंपायरों द्वारा किया जाएगा। इसे बैडमिंटन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रतियोगिता से पहले महिला अंपायरों के लिए राष्ट्रीय स्तर की सेमिनार भी आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण और अनुभव उपलब्ध कराना है।

19 कोर्ट पर होगी खेल की जंग

प्रतियोगिता के लिए इंडोर स्टेडियम में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजन के लिए कुल 19 बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं, जिनमें बैडमिंटन हॉल के 11 कोर्ट भी शामिल हैं। आयोजन में योनेक्स के आठ नए कोर्ट भी लगाए गए हैं।

युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच-ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता देश के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग सुधारने और आगे के बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

जयपुर में 9 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के भविष्य के बैडमिंटन सितारों की टक्कर देखने को मिलेगी। घरेलू दर्शकों की निगाहें खास तौर पर राजस्थान के वयम लांबा, श्रेयांश चौधरी, सात्विक अग्रवाल सहित अन्य युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किलBreaking
Sports

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read