SportsBreaking

IND vs ENG 2nd T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की एक और हार

मैनचेस्टर,स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम 4 मैचों के बाद भी

NSI Admin04 Jul 2026, 05:36 PM1 views2 min read
IND vs ENG 2nd T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की एक और हार

मैनचेस्टर,स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम 4 मैचों के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम को तीन हार मिली है जबकि एक मैच बारिश में धुल गया। टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर का कप्तान बनाया गया था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 5 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त मिल गई है।

भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की-इस मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ उतरे। वैभव ने अपनी जानी-पहचानी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चल सकी। वैभव 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। वह विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। वैभव और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन की साझेदारी हुई।

वैभव के आउट होने के तुरंत बाद अभिषेक भी आउट हो गए। अपना 50वां मुकाबला खेल रहे अभिषेक ने 24 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी हुई। ईशान अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। वह 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

अय्यर के आउट होने के बाद जूझे भारतीय बल्लेबाज-13वें ओवर में श्रेयस अय्यर आउट हुए तो टीम की पारी पटरी से उतर गई। 14वें से 18वें ओवर के बीच बल्लेबाज सिर्फ 33 रन ही बना पाए। हालांकि तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 190 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हर्षित राणा ने 3 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सैम करनने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट
Sports

SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

NSI Admin·3 days ago·3 min read
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read