SportsBreaking

IND vs ENG 2nd T20: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए टी20 डेब्यू, सबसे युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने

मैनचेस्टर, 4 जुलाई,स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रि

NSI Admin04 Jul 2026, 01:52 PM7 views2 min read
IND vs ENG 2nd T20: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए टी20 डेब्यू, सबसे युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने
15-year-old Vaibhav Suryavanshi makes his T20 debut for India, becoming the youngest Indian international cricketer.

मैनचेस्टर, 4 जुलाई,स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके साथ ही वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हाल के मैचों में सैमसन का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने युवा खिलाड़ी को मौका दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पदार्पण कर पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

वहीं इंग्लैंड की टीम में फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग शामिल हैं।

क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जिनसे भविष्य में भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट
Sports

SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

NSI Admin·3 days ago·3 min read
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read