सुरक्षाकर्मियों ने की लियोनेल मेसी की भी जांच,वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हो रहा तेजी से वायरल

जब अर्जेंटीना की टीम मियामी पहुंची, तो सुरक्षाकर्मियों ने टीम के हर सदस्य की सामान्य जांच की। मेसी को भी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया और फिर एक अधिकारी ने उनकी भी वैसी ही तलाशी ली, जैसी बाकी सभी की ली गई थी। मेसी के जूते तक को स्कैन किया गया। मेसी मियामी के ही क्लब इंटर मियामी के लिए खे

NSI Admin03 Jul 2026, 12:39 AM2 min read
सुरक्षाकर्मियों ने की लियोनेल मेसी की भी जांच,वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हो रहा  तेजी से वायरल
Security personnel screen Lionel Messi; video goes viral on social media

नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप राउंड में अर्जेंटीना ने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की। उसने ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन को हराया। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना केपा वर्डे से होना है। दोनों टीमों की टक्कर फ्लोरिडा स्थिति मियामी गार्डन्स में होगी।

लियोनेल मेसी की भी जांच हुई

जब अर्जेंटीना की टीम मियामी पहुंची, तो सुरक्षाकर्मियों ने टीम के हर सदस्य की सामान्य जांच की। मेसी को भी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया और फिर एक अधिकारी ने उनकी भी वैसी ही तलाशी ली, जैसी बाकी सभी की ली गई थी। मेसी के जूते तक को स्कैन किया गया। मेसी मियामी के ही क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।

कड़ी सुरक्षा जांच के दौरान भी लियोनेल मेसी काफी कूल नजर आए। वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक भी कर रहे थे। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके बैग को भी चेक किया गया।

गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर

अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 2022 में टीम ने कतर में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था। राउंड ऑफ 32 में टीम 4 जुलाई को मैदान पर उतरेगी। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। लियोनेल मेसी ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। 3 मैचों में उन्होंने 6 गोल मारे हैं। गोल्डन बूट की रेस में वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट
Sports

SPORTS NEWS : जयपुर में कल से शुरू होगा ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

NSI Admin·about 17 hours ago·3 min read
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read