74वें मिनट तक पिछड़ने के बाद हैरी केन ने इंग्लैंड को दिलाई जीत, फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर टाला

हली बार टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट खेल रहे डीआर कांगो ने सितारों से सजी इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में इंग्लैंड को 2-1 से जीत मिली। 1974 के बाद डीआर कांगो की टीम फीफा विश्व कप में खेल रही है। इस जीत ने इंग्लैंड को राउंड ऑफ 16 में जगह दिला दी है। जहां उसका सामना मैक्सिको से होगा

NSI Admin02 Jul 2026, 02:51 AM6 views2 min read
74वें मिनट तक पिछड़ने के बाद हैरी केन ने इंग्लैंड को दिलाई जीत, फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर टाला

अटलांटा,स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे थी। पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट खेल रहे डीआर कांगो ने सितारों से सजी इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में इंग्लैंड को 2-1 से जीत मिली। 1974 के बाद डीआर कांगो की टीम फीफा विश्व कप में खेल रही है। इस जीत ने इंग्लैंड को राउंड ऑफ 16 में जगह दिला दी है। जहां उसका सामना मैक्सिको से होगा।

डीआर कांगो की तरफ से 7वें मिनट में गोल

डीआर कांगो ने मैच के 7वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी। ब्रायन सिपेंगा ने टीम की तरफ से यह गोल दागा। सिपेंगा ने बाईं ओर से मिले गेंद को अपने कब्जे में लिया और जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। डीआर कांगो के कप्तान चांसेल मबेम्बा ने यह गोल असिस्ट किया था। इस गोल के बाद इंग्लैंड ने काफी हमले किए लेकिन कांगो के डिफेंस को नहीं भेद पाई। गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने एक के बाद एक जबरदस्त बचाव किए।

हैरी केन ने इंग्लैंड के लिए दोनों गोल दागे

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी केन ने दोनों गोल दागे। 75वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने केन की तरफ एरियल पास किया। उन्होंने इसे हेडर से गोल पोस्ट के अंदर दाल दिया। लियोनेल पूरी कोशिश करने के बाद भी इसे नहीं रोक पाए। 86वें मिनट में केन ने गोलकीपर की बाईं ओर जोरदार शॉट लगाकर गोल मारा। इस दौरान लियोनेल म्पासी को हिलने का भी समय नहीं मिला।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’
Sports

मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो! रोज एक घंटा खेलें युवा—मांडविया की फिटनेस वाली ‘अपील’

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकीBreaking
Sports

कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा, 503 रन पर पारी घोषित; बारिश ने श्रीलंका की शुरुआत रोकी

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला
Sports

महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत का करो या मरो मुकाबला

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किलBreaking
Sports

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read