फीफा वर्ल्ड कप 2026 -टीम की दर्दनाक हार और कोच ने कर दिया करियर खत्म करने का ऐलान

कोमैन ने 2018 की शुरुआत में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया, जो 2020 के मध्य तक चला। कतर में हुए वर्ल्ड कप के बाद, जिसमें नीदरलैंड्स्स क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचा था, वे 2023 की शुरुआत में उन्होंने बतौर कोच फिर टीम से जुड़े थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रोनाल्ड कोमैन ने कहा, 'मैंने डच नेशनल टी

NSI Admin02 Jul 2026, 04:30 AM1 views2 min read
फीफा वर्ल्ड कप 2026 -टीम की दर्दनाक हार और कोच ने कर दिया करियर खत्म करने का ऐलान

नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद नीदरलैंड्स के कोच रोनाल्ड कोमैन ने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। राउंड ऑफ 32 में मोरक्को और नीदरलैंड्स टीम का मुकाबला खेला गया, जिसमें नीदरलैंड्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वर्ल्ड कप में उसका सफर समाप्त हो गया है। मोरक्को के खिलाफ खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम के हार के साथ ही कोच रोनाल्ड कोमैन ने भी कोच का पद छोड़ दिया है। इसी के साथ मैनेजर के तौर पर नीदरलैंड्स के साथ उनका दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया।

दूसरा कार्यकाल भी हुआ खत्म

कोमैन ने 2018 की शुरुआत में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया, जो 2020 के मध्य तक चला। कतर में हुए वर्ल्ड कप के बाद, जिसमें नीदरलैंड्स्स क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचा था, वे 2023 की शुरुआत में उन्होंने बतौर कोच फिर टीम से जुड़े थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रोनाल्ड कोमैन ने कहा, 'मैंने डच नेशनल टीम के कोच के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने का फैसला किया है। हम सभी ने एक ऐसे वर्ल्ड कप का सपना देखा था जिसमें हम इतिहास रचेंगे। हम कामयाब नहीं हो पाए। इस बात से मुझसे ज्यादा निराश कोई नहीं है। नेशनल कोच के तौर पर, यह जिम्मेदारी आपकी होती है। मैंने हमेशा इसे महसूस किया है और हमेशा करता रहूंगा।'

ठीक ठाक रहा टीम का प्रदर्शन

रोनाल्ड कोमैन की कोचिंग में डच नेशनल टीम ने तीन बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। उनकी अगुवाई में यूरो 2021, यूरो 2024 और 2026 वर्ल्ड कप। यूरो 2024 के दौरान, डच टीम सेमी-फाइनल तक पहुंची थी। नेशनल कोच के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में, कोमैन ने नीदरलैंड्स को 2019 में यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल तक भी पहुंचाया था। कुल मिलाकर, वे 64 आधिकारिक इंटरनेशनल मैचों में डच नेशनल टीम के कोच रहे। बाद में, रॉयल डच फुटबॉल एसोसिएशन ने पुष्टि की कि कोमैन ने फेडरेशन को बता दिया है कि वे नीदरलैंड्स्स नेशनल टीम के हेड कोच के तौर पर अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उसे आगे नहीं बढ़ाएंगे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर चर्चा, 2027 विश्व कप पर भी उठे सवाल
Sports

क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर चर्चा, 2027 विश्व कप पर भी उठे सवाल

NSI Admin·2 days ago·3 min read
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया
Sports

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया

NSI Admin·2 days ago·3 min read
नीरज चोपड़ा और पुलेला गोपीचंद की नई पहल, देश में तैयार होंगे विश्वस्तरीय कोच
Sports

नीरज चोपड़ा और पुलेला गोपीचंद की नई पहल, देश में तैयार होंगे विश्वस्तरीय कोच

NSI Admin·2 days ago·3 min read
दिल्ली में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी, दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिलBreaking
Sports

दिल्ली में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी, दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल

NSI Admin·2 days ago·2 min read