राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा...फर्जी हिंदू', कपिल सिब्बल ने बीजेपी, VHP और बजरंग दल को घेरा

नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर तीखा हमला बोला है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट

NSI Admin02 Jul 2026, 05:10 PM2 min read
राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा...फर्जी हिंदू', कपिल सिब्बल ने बीजेपी, VHP और बजरंग दल को घेरा

नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर तीखा हमला बोला है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने इन संगठनों पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने और लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। सिब्बल की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी को लेकर देशभर में बहस तेज है।

कपिल सिब्बल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'राम के नाम पे वोट तो लेंगे, फिर राम को ही वो लूटेंगे।' उन्होंने आगे लिखा, 'असली हिंदू ये क्या जानें, ये तो फर्जी हिंदू हैं।' अपने इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर वीएचपी, बीजेपी और बजरंग दल का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा।

राम मंदिर विवाद के बीच बढ़ी सियासत

सिब्बल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राम मंदिर के लिए मिले दान में हेराफेरी के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष इस मामले में लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि सत्तापक्ष इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बता रहा है। ऐसे में सिब्बल की यह टिप्पणी नई राजनीतिक बहस को जन्म दे सकती है।

कपिल सिब्बल की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से इस पोस्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ट्रस्ट ने दी सफाई

उधर अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस पूरे विवाद के बीच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने सफाई देते हुए कई अहम बातें कही हैं। ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दान की रकम की गिनती ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा नहीं बल्कि बैंक की ओर से नियुक्त आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाती थी। ऐसे में यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट की नहीं बल्कि बैंक और उसकी व्यवस्था की बनती है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read