बीकानेर हाउस में 15 अगस्त से सजेगा ‘तीज उत्सव-2026’, क्राफ्ट फेयर और फूड फेस्टिवल में दिखेगी राजस्थान की रंगीन विरासत

तीज उत्सव का उद्घाटन 15 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे होगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे तीज सवारी निकाली जाएगी। शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें खड़ताल, अलगोजा एवं भपंग वादन के साथ भवाई, घूमर, चरी, कालबेलिया, मयूर एवं फूलों की होली, कच्छी घोड़ी और मिमिक्री जैसी लोक कलाओं....

NSI Admin14 Aug 2026, 01:05 PM2 min read
बीकानेर हाउस में 15 अगस्त से सजेगा ‘तीज उत्सव-2026’, क्राफ्ट फेयर और फूड फेस्टिवल में दिखेगी राजस्थान की रंगीन विरासत

नई दिल्ली /जयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, हस्तशिल्प और खान-पान को देश की राजधानी में जीवंत रूप देने के लिए ‘तीज उत्सव-2026’ का आयोजन 15 से 24 अगस्त, 2026 तक बीकानेर हाउस प्रांगण, नई दिल्ली में किया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत राजीविका-रूडा क्राफ्ट फेयर एवं फूड फेस्टिवल आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान की संस्कृति, विरासत और रंगों की विविधता देखने को मिलेगी।

तीज उत्सव का उद्घाटन 15 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे होगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे तीज सवारी निकाली जाएगी। शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें खड़ताल, अलगोजा एवं भपंग वादन के साथ भवाई, घूमर, चरी, कालबेलिया, मयूर एवं फूलों की होली, कच्छी घोड़ी और मिमिक्री जैसी लोक कलाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

प्रमुख आवासीय आयुक्त, श्री रोहित कुमार ने बताया की इस उत्सव में 16 अगस्त से 23 अगस्त तक मेहंदी, नृत्य, राजस्थानी परिधान, गायन, टरबन टाइंग, बच्चों की मैथमैटिकल रेस, लेमन स्पून रेस और टग ऑफ वार जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अलगोजा, सारंगी, भपंग, मशक और खड़ताल वादन के साथ चरी, घूमर, कालबेलिया, भवाई आदि लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी तथा 23 अगस्त को प्रसिद्ध लोक कलाकार कुतले खान की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

उन्होंने बताया कि राजीविका-रूडा क्राफ्ट फेयर एवं फूड फेस्टिवल के माध्यम से राजधानीवासियों और देशभर से आने वाले आगंतुकों को राजस्थान के पारंपरिक हस्तशिल्प, ग्रामीण उत्पादों, स्थानीय व्यंजनों और लोक संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उत्सव का उद्देश्य राजस्थान की कला एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं महिला शिल्पकारों और कारीगरों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना भी है।

बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस उत्सव में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read