राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा, व्यवस्थापक गोपाल राव सहित 10 लोगों से की पूछताछ

जांच में लवकुश की पत्नी सुप्रिया के खाते में सालाना 24 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस के मुताबिक सुप्रिया गृहिण हैं, ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि उनके पास यह पैसा कहां से आया।इस बीच, विवेचक व क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने अयोध्या में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण एक्ट) रजत वर्मा क

NSI Admin02 Jul 2026, 01:32 AM2 min read
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा, व्यवस्थापक गोपाल राव सहित 10 लोगों से की पूछताछ

अयोध्या,स्टेट डेस्क । चढ़ावा चोरी के मामले में राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव सहित बुधवार को करीब 10 लोगों से पूछताछ पूछताछ हुई। पुलिस ने तीन आरोपितों के घर छापेमारी कर एक बक्सा व कुछ कागजात बरामद किए हैं। इस बीच घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी) का कार्यकाल 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने 13 जून को एसआइटी गठित की थी। इसे सप्ताह भर में प्रारंभिक व पखवाड़े भर में अंतिम रिपोर्ट देने को कहा गया था। 21 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट में एसआइटी ने कार्यकाल बढ़ाने सहित प्रकरण में एफआइआर दर्ज करने और मंदिर व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए थे। इसी के आधार पर दर्ज एफआइआर के बाद अब तक आठ आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

गोपाल राव सहित करीब 10 लोगों से की पूछताछ

पुलिस ने जांच तेज करते हुए बुधवार को कमांड सेंटर में राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव सहित करीब 10 लोगों से पूछताछ की है। साथ ही मुख्य आरोपितों (लवकुश, अनुकल्प व करुणेश) के मिल्कीपुर, खंडासा व रुदौली स्थित पैतृक गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस ने लवकुश के पिता को हिरासत में लिया है।

जांच में लवकुश की पत्नी सुप्रिया के खाते में सालाना 24 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस के मुताबिक सुप्रिया गृहिण हैं, ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि उनके पास यह पैसा कहां से आया।इस बीच, विवेचक व क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने अयोध्या में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण एक्ट) रजत वर्मा की अदालत में मुख्य आरोपित अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की पुलिस अभिरक्षा (रिमांड) की अर्जी दी है।

विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे के अनुसार, सोमवार को जेल में हुई पूछताछ के बाद चोरी के माल की बरामदगी के लिए अविनाश की रिमांड मांगी गई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। अविनाश के पास से अब तक सर्वाधिक 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। कोर्ट ने आरोपित की मांग पर उसे विधिक सहायता (अधिवक्ता) उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा, व्यवस्थापक गोपाल राव सहित 10 लोगों से की पूछताछ | NSI Media