पचपदरा में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ किया निरीक्षण

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मेगा परियोजना डबल इंजन सरकार के विकासवादी विजन का सशक्त उदाहरण है। विश्वस्तरीय अवसंरचना, नए निवेश, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन तथा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली यह परियोजना राजस्थान की विका

NSI Admin03 Jul 2026, 04:42 PM7 views2 min read
पचपदरा में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ किया निरीक्षण

बालोतरा, 3 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 4 जुलाई को प्रस्तावित पचपदरा दौरे एवं एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व आज व्यापक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स एवं जनसभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान रिफाइनरी परिसर, जनसभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधाओं, पार्किंग तथा आमजन की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

May be an image of one or more people, hospital, newsroom and text

इस अवसर पर कहा गया कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मेगा परियोजना डबल इंजन सरकार के विकासवादी विजन का सशक्त उदाहरण है। विश्वस्तरीय अवसंरचना, नए निवेश, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन तथा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली यह परियोजना राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति और ऊर्जा प्रदान करेगी। साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ , प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,राजस्थान सरकार के मंत्री के के बिश्नोई ,पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी,बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी,महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

May be an image of one or more people, people studying, table, newsroom and text

अधिकारियों की ली बैठक -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निरीक्षण से पूर्व अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह,मुख्य सचिव वी श्रीनिवास,खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव अर्पणा अरोरा,आईएएस नम्रता वृष्णि सहित खान एवं पेट्रोलियम विभाग ,पुलिस के अला अधिकारी मौजूद रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read