NationalBreaking

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर श्री देवनानी ने असम के मुख्यमंत्री और स्पीकर से की मुलाकात

श्री देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

NSI Admin05 Jul 2026, 02:07 PM3 min read
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर श्री देवनानी ने असम के मुख्यमंत्री और स्पीकर से की  मुलाकात

जयपुर, 5 जुलाई । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात हुई।

भेंट के दौरान स्पीकर श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' पुस्तक की प्रति भी भेंट की। श्री देवनानी ने राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन, सुशासन, जनकल्याण, विकास तथा समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में उनके नेतृत्व में किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी साझा की। दोनों के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।

श्री देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

श्री देवनानी की असम स्पीकर श्री दास से भेंट राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की असम विधानसभा में स्पीकर श्री रंजीत कुमार दास से भेंट हुई। दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संसदीय संस्थाओं की गरिमा एवं प्रभावशीलता, विधायी कार्यों की गुणवत्ता, संसदीय परंपराओं के संरक्षण एवं समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप उनके सुदृढ़ीकरण, विधानसभा की कार्यप्रणाली में नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रभावी समावेश तथा जनभागीदारी को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की जानकारी साझा करते हुए श्री दास को बताया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को जनता से जोड़ने, संसदीय गरिमा को सुदृढ़ करने तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से अनेक अभिनव पहलें की गई हैं।

श्री देवनानी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता विधायी प्रक्रिया तक सीमित न रहकर यह जनविश्वास, पारदर्शिता, नवाचार और संसदीय मूल्यों के सतत संवर्धन से भी जुड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के बीच अनुभवों, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और नवाचारों का निरंतर आदान-प्रदान भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समृद्ध, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

माँ कामाख्या के दर्शन कर राष्ट्र एवं जनकल्याण की मंगलकामना की - असम प्रवास के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नीलांचल पर्वत स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ कामाख्या शक्तिपीठ में विधि-विधान से दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

श्री देवनानी ने माँ कामाख्या के श्रीचरणों में देश एवं प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति तथा समस्त जनमानस के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि माँ कामाख्या की असीम कृपा से राष्ट्र निरंतर प्रगति, समृद्धि और सांस्कृतिक वैभव के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read