New delhiBreaking

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस ने किया डिटेन

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के लीडर राहुल गांधी को डिटने कर लिया है। इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के कई सांसद धरने पर बैठ गए थे।

NSI Admin21 Jul 2026, 01:51 PM2 min read
प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस ने  किया डिटेन

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन को समर्थन करने पहुंचे विपक्ष के नेता

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। जंतर-मंतर पर अभी भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, सोनम वांगचुक जी की भूख हड़ताल जारी है और जंतर मंतर पर हमारा प्रदर्शन भी। आज जेपी नड्डा जी के साथ जो हमारी बैठक थी वह यूजलेस थी चार घंटे हमारे बर्बाद हुए। अब सरकार को यहां आकर बात करनी पड़ेगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जब तक नहीं होता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।'

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को डिटेन किया

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के लीडर राहुल गांधी को डिटने कर लिया है। इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के कई सांसद धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने जनता से भी वहां आकर धरने में शामिल होने की अपील की थी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।

115-120 पुलिसकर्मी हुए घायल: डीसीपी आनंद कुमार

कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा, "लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है। जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम अभी इस पहलू की जांच कर रहे हैं; अभी इसकी जानकारी देना सही नहीं होगा

हिरासत में लिए गए छात्रों को तत्काल छोड़ा जाए: अभिजीत दिपके

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से सवाल पूछा है कि, अब तक कितने लोग पुलिस हिरासत में हैं? साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि हिरासत में लिए गए छात्रों को तत्काल छोड़ा जाए।

सोमवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने दर्ज की 5 FIR

सोमवार को हुए प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस स्टेशनों में 5 FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने बताया कि CCTV के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from New delhi

View All
प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेसBreaking
New delhi

प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेस

NSI Admin·about 3 hours ago·2 min read
NEET पेपर लीक पर सियासत तेज: पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजाBreaking
New delhi

NEET पेपर लीक पर सियासत तेज: पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

NSI Admin·about 4 hours ago·3 min read
CJP Protest : प्रदर्शनकारि 'बेकाबू, आक्रामक और हिंसा' थे - दिल्ली पुलिसBreaking
New delhi

CJP Protest : प्रदर्शनकारि 'बेकाबू, आक्रामक और हिंसा' थे - दिल्ली पुलिस

NSI Admin·about 17 hours ago·3 min read
PM मोदी देश के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का पीएम पर बड़ा राजनैतिक  हमला
New delhi

PM मोदी देश के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का पीएम पर बड़ा राजनैतिक हमला

NSI Admin·1 day ago·2 min read