NationalBreaking

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आपकी बेचैनी समझ सकता हूं !

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। सरकार एग्जाम सिस्टम में सुधार के ऐसे उपाय कर रही है जिससे पेपर लीक रोका जा सके, ऐसे गलत कामों में शामिल अपराधियों के खिलाफ तय समय में एक्शन लिया जा सके।

NSI Admin28 Jul 2026, 04:59 PM84 views2 min read
अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आपकी बेचैनी समझ सकता हूं !

नई दिल्लीः लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहयोग करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन का हवाला देते हुए अनुराग ठाकुर ने तंज कसा और कहा कि वह समझ सकते हैं कि नेता विपक्ष पीएम आवास में जाने के लिए मौका नहीं मिलने से कितने बैचेन और तकलीफ हैं?

एंटी पेपर लीक बिल पर विपक्ष को क्यों घेरा-लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। सरकार एग्जाम सिस्टम में सुधार के ऐसे उपाय कर रही है जिससे पेपर लीक रोका जा सके, ऐसे गलत कामों में शामिल अपराधियों के खिलाफ तय समय में एक्शन लिया जा सके।

विपक्ष पेपर लीक मुद्दे पर राजनीति कर रहाः अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, ' प्रियंका गांधी के बाद वेणुगोपल (कांग्रेस सांसद) ने कहा कि कानून में बदलाव करने की क्या जरूरत है? हम सिस्टम को फूलप्रूफ बनाना चाहते हैं जहां कोई युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके। हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जिससे परीक्षा में देरी न हो, हम ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं जिसमें ज्यूडिशिल सिस्टम समय से काम करे। लेकिन आप (विपक्ष) इस मुद्दे पर चर्चा करना नहीं चाहता है और सदन को चलने नहीं दे रहा है।'

देखिए राहुल जी, मैं आपकी बेचैनी और तकलीफ को समझ सकता हूं। आपको प्रधानमंत्री आवास में जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। लेकिन बाहर लड़ने का आप खुद मौका खोजते रहते हैं।

अनुराग ठाकुर, बीजेपी सांसद

राहुल गांधी को कोई पूछ नहीं रहाः बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के सामने धरना प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी को लग रहा है कि न तो इस देश का युवा उन्हें पूछ रहा और न ही अखिलेश यादव और न ही कोई अन्य राजनीतिक दल। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है तो वह क्या करें? तब उन्होंने वह काम किया जिसे विपक्ष के नेता को नहीं करना चाहिए। वह गए और प्रधानमंत्री आवास के सामने लेट गए।'

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·15 days ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·15 days ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·15 days ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·18 days ago·3 min read