NationalBreaking

राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस ने PM मोदी से मांगा जवाब, जयराम रमेश ने उठाए बड़े सवाल

न्होंने कहा कि संघ का बयान शर्मनाक और निंदनीय है। जो लोग दूसरों को ईमानदारी और राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र देते थे, वे खुद पकड़े गए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

NSI Admin05 Jul 2026, 05:10 PM36 views2 min read
राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस ने PM मोदी से मांगा जवाब, जयराम रमेश ने उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली,नेशनल डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने रविवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए मिले हजारों करोड़ रुपये के चंदे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और हेराफेरी हुई है। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में जयराम रमेश ने कहा कि चंदा चोरी हुई है, इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा कि संघ का बयान शर्मनाक और निंदनीय है। जो लोग दूसरों को ईमानदारी और राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र देते थे, वे खुद पकड़े गए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के निर्माण और उसके उद्घाटन का श्रेय लिया था, इसलिए अब उन्हें इस विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

कर्नाटक में वोटर सूची संशोधन पर भी उठाए सवाल-कर्नाटक में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रही, बल्कि उसके संचालन के तरीके पर आपत्ति जता रही है।

लोकसभा सीट बढ़ाने और परिसीमन विधेयक का विरोध -लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की संभावित योजना और परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उनके अनुसार यह खतरनाक विधेयक है और सरकार बहुमत जुटाने के लिए विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read