गुरुग्राम में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अमित मधौलिया से मुलाकात कर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या कार्रवाई केवल घर के बाहर बने हिस्से तक सीमित रहेगी या भवन के अंदर भी कोई तोड़फोड़ की जाएगी।

NSI Admin03 Jul 2026, 06:11 PM2 views2 min read
गुरुग्राम में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम, स्टेट डेस्क। गुरुग्राम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को डीएलएफ फेज-1 स्थित अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के आवास के बाहर किए गए कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके।

कार्रवाई के दौरान अधिकारी से मिले चंद्रचूड़ सिंह- कार्रवाई के दौरान अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अमित मधौलिया से मुलाकात कर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या कार्रवाई केवल घर के बाहर बने हिस्से तक सीमित रहेगी या भवन के अंदर भी कोई तोड़फोड़ की जाएगी। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल नियमों के अनुसार चिन्हित अवैध निर्माण तक ही सीमित है और वैध हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

डीएलएफ के कई फेज में चल रहा अभियान-प्रशासन के अनुसार, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 से लेकर फेज-5 तक अवैध निर्माण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिन भवनों में बिना अनुमति निर्माण किया गया है या भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उनके खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

करीब 5 हजार संपत्तियां प्रशासन के रडार पर-जानकारी के मुताबिक, डीएलएफ के फेज-1 से फेज-5 तक लगभग 5,000 संपत्तियों की पहचान की गई है, जहां भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संपत्तियों के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में यह अभियान लगातार जारी है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
पीयूष गोयल को भाजपा  में बड़ी जिम्मेदारी, क्या मोदी कैबिनेट में अब होगा फेरबदल?Breaking
National

पीयूष गोयल को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, क्या मोदी कैबिनेट में अब होगा फेरबदल?

NSI Admin·about 7 hours ago·3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा -परमाणु ऊर्जा में भारत का बड़ा लक्ष्य, 100 गीगावाट क्षमता की दिशा में बढ़ेगा देशBreaking
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा -परमाणु ऊर्जा में भारत का बड़ा लक्ष्य, 100 गीगावाट क्षमता की दिशा में बढ़ेगा देश

NSI Admin·3 days ago·3 min read
लाल किले से पीएम मोदी का सप्तधारा विजन, विकसित भारत के लिए सात शक्तियों पर जोरBreaking
National

लाल किले से पीएम मोदी का सप्तधारा विजन, विकसित भारत के लिए सात शक्तियों पर जोर

NSI Admin·3 days ago·5 min read
बीकानेर हाउस में 15 अगस्त से सजेगा ‘तीज उत्सव-2026’, क्राफ्ट फेयर और फूड फेस्टिवल में दिखेगी राजस्थान की रंगीन विरासत
National

बीकानेर हाउस में 15 अगस्त से सजेगा ‘तीज उत्सव-2026’, क्राफ्ट फेयर और फूड फेस्टिवल में दिखेगी राजस्थान की रंगीन विरासत

NSI Admin·3 days ago·2 min read