नई दिल्ली (नेशनल डेस्क)। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शुक्रवार को ईरान पहुंच गए हैं। भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ईरान जाएंगे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईरान पहुंच गई हैं।
अली खामनेई का 28 फरवरी को निधन हुआ था। उसी दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमले शुरू किए थे, जिसके बाद पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष छिड़ गया। उनके निधन के बाद ईरान ने कई महीनों तक राष्ट्रीय शोक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
औपचारिक रस्में 4 जुलाई से राजधानी तेहरान में -खामनेई के अंतिम संस्कार की औपचारिक रस्में 4 जुलाई से राजधानी तेहरान में शुरू होंगी। इसके बाद 7 जुलाई को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चरण में 9 जुलाई को उनके पैतृक शहर मशहद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
दुनिया के धार्मिक नेता और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी-ईरान सरकार के अनुसार अंतिम संस्कार समारोह में कई देशों के सरकारी प्रतिनिधि, राजनयिक, धार्मिक नेता और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। भारत की ओर से सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी दोनों देशों के लंबे राजनयिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी प्रतीक मानी जा रही है।


0
0
0
0